✕
सायन-कोलीवाड़ा युवक परिषद की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली
By EditorialPublished on
सायन-कोलीवाड़ा तेरापंथ युवक परिषद की नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। विजय गीत का संगान सुधीर सांखला एवं अरविन्द सोनी ने किया। पूर्व अध्यक्ष मनोज ढालावत ने नए अध्यक्ष सुनील दुग्गड़ को पदभार सौंपा।

x

मुंबई। सायन-कोलीवाड़ा तेरापंथ युवक परिषद की नव मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं दायित्व हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। विजय गीत का संगान सुधीर सांखला एवं अरविन्द सोनी ने किया। पूर्व अध्यक्ष मनोज ढालावत ने नए अध्यक्ष सुनील दुग्गड़ को पदभार सौंपा। दुग्गड़ ने अपनी कार्यकारिणी में मंत्री नवीन सांखला, कोषाध्यक्ष अभिषेक इन्टोदिया, उपाध्यक्ष हितेश कोठारी व पार्थ कोठारी, सह-मंत्री कमलेश सांखला व दर्शन दुग्गड़ तथा संगठन मंत्री जिगर डांगी को बनाया। शपथ विधि का संचालन मुकेश मादरेचा एवं पवन बाफना ने किया। पारस सांखला एवं भेरूलाल सोनी ने विचार रखे। अभिषेक इन्टोदिया ने आभार ज्ञापन किया। संचालन नवीन सांखला ने किया।
Next Story
Related News
X

