पारस अस्पताल में गोलियों की गूंज; घायल मरीज ने तोड़ा दम!
राजधानी पटना एक बार फिर गैंगवार की आग में जल उठी। गुरुवार सुबह शहर के पॉश इलाके स्थित पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे शहर को दहला दिया। इस सनसनीखेज़ घटना में पैरोल पर इलाज के लिए बाहर आए बक्सर के कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अस्पताल बना गैंगवार का मैदान :
बताया जा रहा है कि चंदन मिश्रा पहले से ही एक हत्या और गोलीबारी के मामले में बेउर जेल में बंद था। तबीयत खराब होने के चलते उसे पैरोल पर छोड़ा गया था और वह इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती हुआ था। लेकिन गुरुवार सुबह उसी अस्पताल में प्रतिद्वंदी गैंग के बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। अस्पताल परिसर गोलियों की आवाज़ से गूंज उठा और अफरा-तफरी मच गई।
आईजी और एसएसपी की बड़ी पुष्टि :
पटना सेंट्रल रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने पुष्टि की है कि चंदन मिश्रा को कई गोलियां मारी गईं और वह घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठा। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह संभावना भी जताई है कि घटना में सुरक्षा गार्ड की मिलीभगत हो सकती है।
वहीं, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने चंदन को "बक्सर का दुर्दांत अपराधी" बताया। उन्होंने कहा कि उस पर दर्जनों हत्या के केस दर्ज हैं और वह शेरो गैंग का लीडर था। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह साफ़ हो रहा है कि यह पूरी वारदात गैंगवार का नतीजा है।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस :
घटना के बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान बक्सर पुलिस की मदद से की जा रही है। पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story