✕
इराकी मॉल में भड़की आग; 50 जिंदगियां हुईं तबाह
By EditorialPublished on
इराक के शॉपिंग मॉल में मौत का मंजर: 50 लोगों की गई जान इराक में गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को एक शॉपिंग मॉल में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 50 लोगों की जलकर मौत हो गई है। आग की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल के अंदर धुएं और अफरा-तफरी का खौफनाक नज़ारा देखा जा सकता है। राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है, और स्थानीय प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा है।

x

इराक के वासित प्रांत के अल-कुट शहर में गुरुवार (17 जुलाई 2025) को एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने से कम से कम 50 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शहर के एक सुपरमार्केट और रेस्टोरेंट से सटे मॉल में हुआ, जहां उस समय बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और भोजन कर रहे थे।
वायरल हुआ मंजर :
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच मंजिला इमारत आग की भीषण लपटों में घिरी हुई है और चारों ओर घना धुआं फैल चुका है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे, लेकिन तब तक कई जिंदगियां आग की भेंट चढ़ चुकी थीं।
गवर्नर की पुष्टि और कार्रवाई :
वासित प्रांत के गवर्नर मोहम्मद अल-मायाही ने आधिकारिक समाचार एजेंसी आईएनए को बताया कि मरने वालों की संख्या 50 तक पहुंच गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल से शुरू हुई। हादसे के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है और 48 घंटों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश की जाएगी। गवर्नर ने इमारत और मॉल के मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी पुष्टि की है।
मात्र 5 दिन पहले खुला था मॉल :
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉल महज पांच दिन पहले ही जनता के लिए खोला गया था। हादसे के बाद बड़ी संख्या में एम्बुलेंस घायलों और शवों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रही। बगदाद से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व स्थित अल-कुट के अस्पतालों में जगह कम पड़ गई है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
देशभर में शोक की लहर :
इस भीषण हादसे के चलते इराक सरकार ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूरे देश में इस घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है।
पिछले हादसों की याद ताजा :
गौरतलब है कि इससे पहले 2023 में भी इराक में एक शादी समारोह के दौरान हुए भीषण अग्निकांड में 100 लोगों की मौत और 150 से अधिक के घायल होने की खबर सामने आई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
