✕
भय या बिज़नेस प्लान? Raja Saab ने किया रास्ता साफ
By EditorialPublished on 17 July 2025 5:30 AM IST
प्रभास स्टारर फिल्म 'द राजा साब' की रिलीज एक बार फिर टाल दी गई है। मेकर्स ने ये फैसला फिल्म को ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी रिलीज़ से भिड़ने से बचाने के लिए लिया है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि नई तारीख मिलने के बावजूद फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन प्रभास की पिछली चार फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। अब सवाल उठ रहा है—क्या 'द राजा साब' सिर्फ तारीख़ें बदलने में माहिर है या वाकई बॉक्स ऑफिस पर कुछ कर दिखाएगी?

x

साउथ सुपरस्टार और 'बाहुबली' फेम प्रभास की आने वाली फिल्म 'द राजा साब' का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस इंतज़ार को एक बार फिर लंबा कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर पोस्टपोन कर दी गई है, और इस बार वजह बनी है रणवीर सिंह की मेगाबजट फिल्म 'धुरंधर' से क्लैश का खतरा।
पहले थी 5 दिसंबर की डेट, अब होगी 2026 में रिलीज :
पहले यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कोइमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज एक महीने आगे बढ़ा दी है। 'द राजा साब' अब 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। यह रिलीज डेट मकर संक्रांति से ठीक पहले की है, जो फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लंबा वीकेंड दे सकती है।
ओपनिंग डे प्रेडिक्शन: 50 करोड़ की कमाई संभव :
हालांकि फिल्म अब ‘धुरंधर’ से क्लैश नहीं कर रही, लेकिन बॉक्स ऑफिस एनालिस्ट्स का कहना है कि 'द राजा साब' पहले दिन 50 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह प्रभास की अब तक की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनर होगी।
प्रभास की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन :
- कल्कि 2898 ई. – ₹93 करोड़
- सालार – ₹92 करोड़
- आदिपुरुष – ₹89 करोड़
- साहो – ₹88 करोड़
- राधे श्याम – ₹43.1 करोड़
कास्ट और डायरेक्शन :
इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट किया है मारुति ने। फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, और रिद्धि कुमार जैसे सितारे लीड रोल में नजर आएंगे। 'द राजा साब' तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज की जाएगी।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
दूसरी बार बदली रिलीज डेट :
यह दूसरी बार है जब 'द राजा साब' की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को आने वाली थी, जिसे बाद में 5 दिसंबर किया गया। अब 'धुरंधर' से टकराव टालने के लिए इसे 2026 तक के लिए टाल दिया गया है।
क्या प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिर से जादू चला पाएगी ?
यह तो रिलीज के दिन ही पता चलेगा, लेकिन बार-बार रिलीज डेट बदलना फैंस के लिए जरूर निराशाजनक है। बावजूद इसके प्रभास की स्टार पावर और पैन इंडिया अपील को देखते हुए फिल्म को लेकर उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
