Gold (2).jpg
मुंबई। एक जूलरी कारोबारी से लगभग 83 लाख रुपये मूल्य के शुद्ध सोने की ठगी करने की घटना कालबादेवी इलाके में सामने आई है। इस मामले में महादेव बाईरी नामक आरोपी के खिलाफ एल.टी. मार्ग पुलिस ने गबन और ठगी का मामला दर्ज किया है। महादेव फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
शिकायतकर्ता ने महादेव बाईरी को 74 लाख रुपये का शुद्ध सोना आभूषण बनवाने के लिए और 9 लाख रुपये के सोने के आभूषण मरम्मत के लिए दिए थे। महादेव ने आश्वासन दिया था कि वह 10 से 15 दिनों में आभूषण बनाकर लौटा देगा। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी उसने न तो आभूषण लौटाए और न ही कोई जानकारी दी। कुल मिलाकर, उसने 83 लाख रुपये के शुद्ध सोने सहित आभूषणों का गबन और ठगी की और फरार हो गया।
जब कारोबारी ने महादेव को फोन करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल बंद मिला। तब उन्हें यकीन हो गया कि महादेव आभूषण लेकर भाग गया है। इसके बाद उन्होंने एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story