✕
Border 2 के बाद बदले सनी देओल; फैंस हुए हैरान-परेशान
By EditorialPublished on
‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद सनी देओल का नया लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस बार एक्टर का क्लीन शेव लुक फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जहां कुछ लोगों ने इसे ‘रामायण’ प्रोजेक्ट से जोड़ा है, वहीं कई फैंस ने उनके दाढ़ी-मूंछ वाले पुराने अंदाज़ को मिस करते हुए लिखा—“पाजी, दाढ़ी मत कटवाओ!” सनी का यह नया अवतार उनके अगले प्रोजेक्ट की ओर इशारा कर रहा है।

x
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है और अब काम से ब्रेक लेकर पहाड़ों की वादियों में सुकून के पल बिता रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक नया लुक सामने आया है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वे क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। ब्लू स्वेटशर्ट, ब्लैक जीन्स, गर्म टोपी और काले चश्मे के साथ वे अपनी डिफेंडर कार के पास पोज देते दिखे। इस नए अवतार के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा—“जिंदगी पर्वत चोटियों से होकर गुजरने वाला एक घुमावदार रास्ता है। नया लुक, नया डायरेक्शन।”
फैंस को नहीं भाया क्लीन शेव लुक :
सनी देओल का यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को ज्यादा रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने नाराजगी जताते हुए कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, “पाजी, दाढ़ी मत कटवाया करो, आप उसी में अच्छे लगते हो।” वहीं दूसरे ने कहा, “पाजी दाढ़ी गलत कटवाई है, शेव मत करवाओ।” कुछ फैंस ने यहां तक कह दिया कि सनी देओल की पहचान ही उनकी दाढ़ी और मूंछों में है।
'रामायण' के हनुमान के लिए तैयारी ?
इसी बीच अटकलें तेज़ हो गई हैं कि सनी देओल का यह क्लीन शेव लुक उनकी अगली फिल्म ‘रामायण’ के लिए हो सकता है, जिसमें वे भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हनुमान जी का रोल निभाने के लिए क्लीन शेव लुक लिया गया है।” तो वहीं दूसरे ने कहा, “अब लुक साफ है, रामायण की तैयारी शुरू!”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
वर्कफ्रंट पर सनी देओल :
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आखिरी बार गोपीचंद मालिनेनी की फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वे ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसके अलावा वे ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
