Social harmony.jpg
मुंबई। तेरापंथ सभा की सामाजिक सौहार्द संवाद यात्रा के तहत घाटकोपर में शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा, शासनश्री साध्वी मंजुरेखा आदि साध्वी वृंद के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

सभा अध्यक्ष माणक धींग, संयोजक मनोहर गोखरू, विनोद कच्छारा, नरेन्द्र तातेड़, नवरतन गन्ना, अर्जुन चौधरी, हस्तीमल डांगी ने सभा की गतिविधियों, विभिन्न उपक्रमो, स्वास्थ्य व पारिवारिक सौहार्द के लिये आपसी संवाद की महत्ता बताई।

संचालन मंत्री दिनेश सुतरिया व आभार ज्ञापन सुरेश राठौड़ ने किया। घाटकोपर सभा अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, मंत्री संजय सोनी, युवक परिषद अध्यक्ष निलेश बाफना, महिला मंडल अध्यक्ष मंजु बड़ाला ने विचार रखे।
Next Story