Kothari Mahila

मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल नालासोपारा की साधारण सभा का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मानसी मेहता ने स्वागत किया। मंत्री प्रवीणा खाब्या ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति हिरण ने आय व्यय का विवरण दिया। उपाध्यक्ष वनिता सोलंकी और प्रेमा धाकड़ ने विचार व्यक्त किये। इसके बाद कार्यकरणी निरस्त की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रेमा धाकड़ और लक्ष्मी मेहता ने आगामी कार्यकाल के लिये सर्व सहमति से सीमा कोठारी को अध्यक्ष मनोनीत किया। कन्या मंडल संयोजिका आंचल ढालावत ने विचार रखे। सह संयोजिका स्नेहा छाजेड़ ने कार्यकाल की जानकारी दी। कन्या मंडल प्रभारी आरती कोठारी ने अपने भाव व्यक्त किए। ख़ुशी सोलंकी को कन्या मंडल संयोजिका और टिशा कोठारी को सह संयोजिका मनोनीत किया गया।आभार ज्ञापन संगठन मंत्री रंजना सोलंकी ने किया।
Kothari Mahila
Editorial

Editorial

Next Story