✕
HDFC बैंक तोडा रिकॉर्ड; शेयरधारकों को बंपर खुशखबरी!
By EditorialPublished on
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दमदार प्रदर्शन करते हुए 14.4% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 546 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि यह मुनाफा मुख्य रूप से ‘बैक-बुक’ यानी पुराने निवेशों से होने वाली आय में वृद्धि के कारण हुआ है। मजबूत बैलेंस शीट और फाइनेंशियल डिसिप्लिन ने इस ग्रोथ को सपोर्ट किया है।

x

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC बैंक ने अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है। बैंक ने पहली बार अपने इतिहास में बोनस शेयर जारी करने की योजना बनाई है। साथ ही, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विशेष अंतरिम लाभांश (Special Interim Dividend) जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बाबत बैंक के निदेशक मंडल की बैठक 19 जुलाई 2025 को होने जा रही है।
बैंक की ओर से बुधवार को शेयर बाजार को दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि निदेशक मंडल इस बैठक में दो बड़े प्रस्तावों पर विचार करेगा—बोनस शेयर जारी करना और विशेष लाभांश घोषित करना। हालांकि, बोनस शेयर को अंतिम मंजूरी के लिए बैंक को अपने शेयरधारकों की सहमति भी लेनी होगी।
इतिहास में पहली बार बोनस शेयर की संभावना :
यदि बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी मिलती है, तो HDFC बैंक के 30 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब ऐसा कदम उठाया जाएगा। इससे न केवल निवेशकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, बल्कि बैंक की मार्केट वैल्यू और शेयर होल्डर्स का भरोसा भी मजबूत होगा। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि बोनस शेयर का अनुपात क्या होगा।
शेयर में तेजी, निवेशकों में उत्साह :
बैंक की इस घोषणा के बाद उसके शेयर में तेज़ी देखने को मिली। निवेशकों ने इसे सकारात्मक संकेत माना है और यह उम्मीद की जा रही है कि बैंक की रणनीतिक मजबूती से भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
मजबूत फंडामेंटल्स: जमा में 2.5 गुना बढ़त :
HDFC बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO शशिधर जगदीशन ने बैंक की सालाना रिपोर्ट में बताया कि चालू वित्त वर्ष में ऋण वृद्धि उद्योग के बराबर रहने की उम्मीद है और अगले साल बैंक इससे आगे निकल सकता है। उन्होंने बताया कि बैंक की जमा राशि, कर्ज की तुलना में 2.5 गुना तेज़ी से बढ़ी है। मार्च 2025 में बैंक का नेट प्रॉफिट 10.7% बढ़कर 67,347.4 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income) में 13% की वृद्धि हुई।
HDFC लाइफ का भी शानदार प्रदर्शन :
HDFC ग्रुप की इंश्योरेंस इकाई HDFC Life ने भी पहली तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.4% की बढ़ोतरी के साथ 546 करोड़ रुपये रहा। पिछली बार इसी तिमाही में मुनाफा 478 करोड़ रुपये था। इस मुनाफे में वृद्धि की मुख्य वजह ‘बैक-बुक’ मुनाफा रही है—यानी पहले से जारी पॉलिसियों से प्राप्त आय।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कंपनी की शुद्ध प्रीमियम आय भी 12,509 करोड़ से बढ़कर 14,466 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि सालाना आधार पर एक मजबूत वृद्धि को दर्शाती है।
निवेशकों के लिए सलाह :
हालांकि बैंक और बीमा कंपनी दोनों की रिपोर्ट सकारात्मक संकेत देती हैं, फिर भी निवेशकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह का निवेश करने से पहले विशेषज्ञों से राय ज़रूर लें। शेयर बाज़ार में जोखिम हमेशा मौजूद होता है और हर निवेश सावधानीपूर्वक विचार के बाद किया जाना चाहिए।

Editorial
Next Story
Related News
X
