✕
सस्ता लेकिन दमदार; इस शेयर ने दिलाया तगड़ा मुनाफा
By EditorialPublished on
हैथवे केबल एंड डेटाकॉम के शेयर ने पिछले साल जुलाई में 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 25.66 रुपये छू लिया था, लेकिन एक साल बाद अब इसमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शेयर की कीमत 20 रुपये से भी नीचे आ गई है, जिससे निवेशकों के बीच चिंता के साथ-साथ खरीदारी का नया मौका भी बना है। बाजार विश्लेषकों की नजर अब कंपनी के तिमाही नतीजों और आगे की रणनीति पर टिकी है।

x

जोखिम भरा ही सही, लेकिन शेयर बाजार में सही दांव आपके नसीब को पलट सकता है। कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला है हैथवे केबल एंड डेटाकॉम लिमिटेड के शेयर में, जिसने पहली तिमाही के जबरदस्त नतीजों के बाद निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बुधवार, 16 जुलाई को इस शेयर ने 13% तक की छलांग लगाई, जिससे एक बार फिर इसमें तेजी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
69% की जबरदस्त बढ़त, मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस :
कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 69% बढ़कर ₹31.03 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹18.37 करोड़ था। वहीं, कर पूर्व लाभ (PBT) भी 60% की बढ़त के साथ ₹40.28 करोड़ रहा।
52 हफ्तों की ऊंचाई से नीचे गिरा, अब फिर वापसी :
एक वक्त था जब जुलाई 2024 में Hathway का शेयर 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर ₹25.66 पर पहुंचा था। लेकिन इसके बाद भारी गिरावट आई और अप्रैल 2025 में यह ₹11.92 तक लुढ़क गया जो इसका साल का सबसे निचला स्तर था। हालांकि, अप्रैल के बाद से कंपनी के शेयरों में धीरे-धीरे रिकवरी देखने को मिली है। 16 जुलाई को यह ₹16.10 पर खुला और दिन के दौरान ₹17.95 तक पहुंच गया, जो करीब 13% की उछाल है। इससे पहले 15 जुलाई को यह ₹15.77 पर बंद हुआ था।
नतीजों से मिला बूस्ट, निवेशकों में दिखा भरोसा :
कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस और मुनाफे में तेज़ी ने निवेशकों को आकर्षित किया है। खासतौर पर कम कीमत वाले इस शेयर में निवेशकों को तेज़ मुनाफे की संभावना नज़र आई, जिसके चलते इसमें खरीदारी का दबाव बना।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या यह लॉन्ग टर्म के लिए मौका है ?
शेयर की मौजूदा कीमत को देखते हुए यह कहना जल्दबाज़ी होगा कि यह वापसी का स्थायी संकेत है या सिर्फ तिमाही नतीजों की लहर। लेकिन यह बात ज़रूर है कि शेयर ने एक बार फिर से बाजार में हलचल मचा दी है।
(डिस्क्लेमर: यह खबर केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम से भरा होता है। निवेश से पहले हमेशा किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। इस रिपोर्ट में किसी को भी निवेश की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सलाह नहीं दी जा रही है। )

Editorial
Next Story
Related News
X
