✕
ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका ने लहराया परचम
By EditorialPublished on
कोलकाता में आयोजित 9वें रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका के 07 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम की ओर से खेलते हुए 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित 02 ब्रांच मेडल जीतकर बरेका और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।

x

बनारस। कोलकाता में आयोजित 9वें रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में बरेका के 07 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम की ओर से खेलते हुए 01 गोल्ड, 01 सिल्वर सहित 02 ब्रांच मेडल जीतकर बरेका और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हुए अक्षय दीप उपाध्याय ने 1000 मीटर की प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल एवं 500 मीटर में सिल्वर मेडल जीत कर बरेका का झंडा बुलंद किया।
इशिका उपाध्याय ने 1000 मीटर में सिल्वर मेडल एवं अर्चना उपाध्याय ने वन लैप रेस में ब्रांच मेडल जीत कर बरेका का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया।
कोच फरजम हुसैन ने भी प्रतिभाग करते हुए 02 सिल्वर मेडल और 01 ब्रांच मेडल जीत कर नए खिलाड़ियों के लिए आदर्श प्रतिमान स्थापित किया।
बरेका के इन होनहार खिलाड़ियों के इस शानदार उपलब्धि पर बरेका जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर स्केटिंग ग्राउंड मैनेजर सीमा, ग्राउंड कोच फरजम हुसैन एवं अभिभावकों की सराहना की संस्थान बरेका के सचिव आलोक कुमार सिंह एवं अन्य सदस्यों ने खुशी व्यक्त की।

Editorial
Next Story
Related News
X
