cheating four businessmen.jpg

मुंबई। भिवंडी में एक मशीनरी व्यापारी ने कपड़ा उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल के रूप में धागा खरीदने के नाम पर चार व्यापारियों से कुल 38 लाख 39 हजार 202 रुपये का धागा लिया और भुगतान किए बिना कारोबार बंद कर फरार हो गया। इस मामले में भिवंडी शहर पुलिस ने आरोपी श्याम पेरिवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी श्याम पेरिवाल का कारखाना पद्मानगर स्थित आशिर्वाद नगर में ‘मुंबादेवी टेक्सटाइल्स’ नाम से संचालित था। 21 सितंबर 2024 से 9 दिसंबर 2024 के बीच उसने मुंबई के विभिन्न धागा विक्रेताओं को भरोसे में लेकर लाखों रुपये का धागा खरीदा।
पहले उसने सुरेश चंदनमल जैन से 10 लाख 14 हजार 459 रुपये का धागा खरीदा और भुगतान नहीं किया। फिर एक अन्य कंपनी से 10 लाख 7 हजार 88 रुपये, तीसरी कंपनी से 3 लाख 26 हजार 264 रुपये, इस तरह कुल 14 लाख 10 हजार 352 रुपये का धागा और खरीदा लेकिन बिलों का भुगतान नहीं किया।
इसके बाद उत्तम छगनलाल जैन के बेबलॉन पाली टेक्स फर्म से 15 लाख 775 रुपये का धागा खरीदकर भी रकम नहीं लौटाई। इस प्रकार, चार अलग-अलग धागा व्यापारियों से कुल 38 लाख 39 हजार 102 रुपये का धागा लेने के बाद श्याम पेरिवाल ने अपनी यूनिट बंद कर दी और शिकायतकर्ताओं को धोखा देकर फरार हो गया।
मामले में शिकायतकर्ता सुरेश जैन द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में आरोपी श्याम पेरिवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक चैताली जाधव कर रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story