शेयर बाजार में वापसी की छलांग; निफ्टी 25100 पार!
चार दिनों की लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन निवेशकों के चेहरों पर रौनक लौट आई, जिसका प्रमुख कारण रहा ऑटो सेक्टर में शानदार प्रदर्शन। इस तेजी की लहर के साथ एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 317.45 अंकों की मजबूती के साथ 82,570.91 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 113.50 अंक चढ़कर 25,195.80 के स्तर पर पहुंच गया।
किन शेयरों ने दी तेजी को रफ्तार :
मंगलवार को जिन शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई, उनमें सबसे ऊपर सन फार्मा रहा, जिसके स्टॉक्स में 2.17% की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा:
  • ट्रेंट: 1.66% की तेजी
  • टाटा मोटर्स: 1.55% की उछाल
  • बजाज फिनसर्व: 1.51%
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा: 1.28%
ये कंपनियां बाजार को ऊपर खींचने में प्रमुख भूमिका निभा रही थीं।
किसमें दिखी गिरावट :
हालांकि कुछ दिग्गज शेयरों में गिरावट भी देखने को मिली। सबसे अधिक नुकसान एचसीएल टेक को हुआ, जिसके शेयर 3.31% गिर गए। इसके अलावा:
  • एटरनल: 1.57%
  • टाटा स्टील: 0.81%
  • कोटक महिंद्रा: 0.68%
  • एक्सिस बैंक: 0.76% नीचे
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी :
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100, दोनों में 0.95% की बढ़त देखने को मिली।
  • निफ्टी ऑटो: 1.50%
  • निफ्टी हेल्थकेयर: 1.23%
  • निफ्टी फार्मा: 1.14%
इन सेक्टरों की मजबूती ने बाजार को और अधिक संबल प्रदान किया।
भी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
इंडिया VIX में गिरावट :
आज बाजार के उतार-चढ़ाव के डर को दर्शाने वाला इंडिकेटर इंडिया VIX 4.17% गिर गया, जो यह दर्शाता है कि निवेशक अब बाजार को लेकर थोड़ा अधिक आश्वस्त हैं।
क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ ?
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर के अनुसार, "घरेलू और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक संकेतों का प्रभाव आज भारतीय शेयर बाजार पर साफ तौर पर देखने को मिला है। ऑटो सेक्टर की मजबूती और फंडामेंटल सपोर्ट के चलते बाजार ने मजबूती से वापसी की है।"

(डिस्क्लेमर: यह खबर सिर्फ सूचना के उद्देश्य से दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। https://www.pratahkal.com/ निवेश की कोई सलाह नहीं देता। )
Editorial

Editorial

Next Story