✕
कॅमरे में दिखाई दिए अक्षय कुमार; फिर ट्रोलर बोले: ‘पनौती’!
By EditorialPublished on 15 July 2025 5:30 AM IST
अक्षय कुमार की 'पनौती एंट्री'? फैंस का फूटा ग़ुस्सा! इंग्लैंड के लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इसी मैच को देखने पहुंचे थे बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ। लेकिन जैसे ही मैच में भारत की हार हुई, सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा — और निशाने पर आए अक्षय कुमार। कई यूज़र्स ने उन्हें 'पनौती' तक कह डाला। आखिर क्यों हर बार अक्षय के मैच में आने पर हार जाती है टीम इंडिया? आइए जानते हैं पूरा मामला।
_202507151602458328.png)
x
_202507151602458328.png)
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि क्रिकेट मैच बना है। सोमवार को अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ इंग्लैंड के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले को देखने पहुंचे थे। उनके साथ स्टैंड्स में दिग्गज कमेंटेटर और पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री भी नजर आए। लेकिन जैसे ही भारत को इस अहम मैच में हार का सामना करना पड़ा, सोशल मीडिया पर अक्षय को लेकर ट्रोल्स का सैलाब आ गया।
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा :
जैसे ही भारत की हार की खबर सामने आई, कई क्रिकेट प्रेमियों ने अक्षय कुमार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया। ट्विटर (X) से लेकर इंस्टाग्राम तक, यूज़र्स ने अक्षय को 'पनौती' कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "जब-जब अक्षय स्टेडियम में दिखे हैं, इंडिया हार गई है। भाई आप घर पर ही बैठो।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने मज़ाक उड़ाते हुए लिखा, "प्लीज़ अगली बार किसी भी मैच में मत आना, Team India को सपोर्ट करके तुम हरा देते हो।"
तारीफें भी बटोरीं अक्षय ने :
हालांकि ट्रोलिंग के इस दौर में भी कई लोगों ने अक्षय कुमार के लुक की तारीफ की। 57 साल की उम्र में भी फिट और स्टाइलिश नजर आ रहे अक्षय को देखकर एक फैन ने लिखा, “आप इतने यंग लगते हो, ये लुक बिग स्क्रीन पर क्यों नहीं दिखाते?” कुछ यूज़र्स तो ये तक कह रहे हैं कि अक्षय को रवींद्र जडेजा की बायोपिक में कास्ट किया जाना चाहिए।
फिल्मों में भी छाए हुए हैं अक्षय :
ट्रोलिंग और तारीफों के बीच अक्षय कुमार अपने वर्क फ्रंट को लेकर भी लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में वो साउथ फिल्म ‘कन्नप्पा’ में कैमियो रोल में नजर आए थे, जहां उन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह ‘हाउसफुल 5’ में भी दिखे, जो मल्टीस्टारर फिल्म रही और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आने वाली फिल्में :
अक्षय कुमार के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। जिनमें शामिल हैं —
- भूत बंगला
- वेलकम टू द जंगल
- हेरा फेरी 3
- जॉली एलएलबी 3
- Vedat Marathe Veer Daudle Saat
इन सभी फिल्मों को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और अक्षय एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
