✕
बॉक्स ऑफिस पर 'मालिक' की असली परीक्षा शुरू..
By EditorialPublished on 14 July 2025 5:30 AM IST
राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' ने ओपनिंग वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया, लेकिन अब असली परीक्षा मंडे टेस्ट की थी। तीन दिन में फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक कमाई तो कर ली, लेकिन क्या ये रफ्तार हफ्ते की शुरुआत में भी बनी रही? आइए जानते हैं 'मालिक' के सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और इसके ट्रेंड का पूरा हाल।

x

राजकुमार राव की नई फिल्म 'मालिक' ने ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर steady परफॉर्मेंस दिखाया और अब मंडे टेस्ट यानी सप्ताह के पहले दिन की कमाई ने सबकी नज़रें खींच ली हैं। फिल्म ने जहां शुरुआती तीन दिनों में हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों 'सुपरमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के हिंदी वर्जन से ज्यादा कलेक्शन कर दर्शकों को हैरान किया, वहीं सोमवार की कमाई ने फिल्म की असली परीक्षा की झलक दी है।
हर दिन बढ़ी कमाई, मंडे को हल्की गिरावट :
ओपनिंग डे पर 'मालिक' ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे और तीसरे दिन यानी शनिवार और रविवार को फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की, जिससे वीकेंड का कुल कलेक्शन 14.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। अब सोमवार को यानी चौथे दिन, दोपहर 3:30 बजे तक फिल्म ने 39 लाख रुपये की कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.64 करोड़ रुपये हो चुका है।
हालांकि सोमवार की कमाई में अपेक्षाकृत गिरावट देखी गई है, जो आम तौर पर लगभग सभी फिल्मों के लिए सामान्य ट्रेंड होता है। लेकिन अब फिल्म को आगे हिट होने के लिए मजबूत पकड़ बनाए रखनी होगी।
बजट और ब्रेकईवन की चुनौती :
'मालिक' को लगभग 54 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में फिल्म ने अभी तक अपने बजट का सिर्फ 26 प्रतिशत हिस्सा ही रिकवर किया है। फिल्म को हिट की कैटेगरी में आने के लिए कम से कम 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना जरूरी होगा। यह आंकड़ा दर्शकों की प्रतिक्रियाओं, वर्ड ऑफ माउथ और आने वाले दिनों में टिकट खिड़की पर भीड़ के आधार पर तय करेगा।
मौजूदा फिल्मों में टॉप पर 'मालिक' :
मंडे के मुकाबले की बात करें तो 'मालिक' ने आज 'सितारे ज़मीन पर', 'F1', 'सुपरमैन' और 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी फिल्मों की आज की शुरुआती कमाई 'मालिक' से कम रही है, जिससे ये स्पष्ट होता है कि फिल्म को फिलहाल दर्शकों का समर्थन मिल रहा है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
कास्ट और डायरेक्शन :
फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है, जिन्होंने पहले भूमि पेडनेकर की चर्चित फिल्म 'भक्षक' को भी निर्देशित किया था। फिल्म में राजकुमार राव के साथ सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
'मालिक' का वीकेंड प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा उतरा, लेकिन अब असली जंग वीकडेज की है। फिल्म को अपनी रफ्तार बनाए रखनी होगी ताकि यह बजट पार कर सके और हिट की कैटेगरी में शामिल हो पाए। आने वाले दिन तय करेंगे कि 'मालिक' लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी या नहीं।

Editorial
Next Story
Related News
X
