Samiti Mumbai.jpg

मुंबई। अणुव्रत समिति मुंबई की वार्षिक साधारण सभा कांदिवली तेरापंथ भवन में अध्यक्ष रोशन मेहता की अध्यक्षता में हुई। सभा ने सर्वसम्मति से रमेश सोनी को नया अध्यक्ष मनोनीत किया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया। मुकेश मादरेचा ने गत मीटिंग के मिनट्स का वाचन किया जिसे सदन ने पारित किया। अध्यक्ष रोशन मेहता ने अपने कार्यकाल की जानकारी दी। उन्होंने नए अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का निवेदन मेहता किया। मंत्री राजेश चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आभार व्यक्त किया। कोषाध्यक्ष ख्यालीलाल कोठारी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने विचार रखे। इसके बाद मेहता ने कार्यकारिणी निरस्त की। चुनाव अधिकारी गणपत डागलिया और नरेंद्र तातेड ने आगामी कार्यकाल के लिए रमेश सोनी को.अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की। सोनी ने सभी के साथ मिलकर कार्यकाल पूरा करने में सहयोग करने की बात कही। पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, निवर्तमान अध्यक्ष कंचन सोनी, सभा के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र तातेड, चंद्रप्रकाश बोहरा, रमेश धोका ने विचार रखे।अणुविभा संगठन मंत्री दीपक डागलिया, मीडिया प्रभारी महावीर बडाला, भूपेंद्र वागरेचा, राजकुमार चपलोत, ट्रस्ट अध्यक्ष मेघराज धाकड़, भगवती धाकड़, सुशील हिरण, मनोहर कच्छारा, राकेश बोहरा आदि उपस्थित थे। आभार मनोहर कच्छारा ने किया।संचालन किरण परमार ने किया।
Samiti Mumbai.jpg
Editorial

Editorial

Next Story