jewellery .jpg
पनवेल। घर में काम करने वाले नौकर ने 42 लाख 60 हजार रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली। इस मामले में खारघर पुलिस स्टेशन में 9 जुलाई को शिकायत दर्ज की गई। आरोपी का नाम दौलत परमार है, जो कि सिरोही, राजस्थान का निवासी बताया गया है।
चोरी की यह घटना सीमा सिंह नामक महिला के घर पर घटी, जो खारघर सेक्टर 21 में रहती हैं। आरोपी वहां घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था। 8 जुलाई को सीमा सिंह, उनके पति और बेटा नेरुल स्थित ऑफिस गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि चांदी का एक लोटा बाहर पड़ा हुआ है। इसे देखकर उन्होंने अलमारी की जांच की, तो पता चला कि उसमें रखे आभूषण गायब हैं।
आरोपी नौकर ने अलमारी की चाबी निकालकर उसमें रखे आभूषण चुरा लिए थे। कुल मिलाकर 42 लाख 60 हजार रुपये कीमत के आभूषण चोरी हुए। इस संबंध में खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Next Story