✕
रवींद्र चव्हाण के बयान ने बढाई राजनीति हलचल
By EditorialPublished on 14 July 2025 5:30 AM IST
आगामी निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने बड़ा बयान देकर राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे को चुनावी गठजोड़ का ऑफर दिया है।

x

गठबंधन पर सीएम और डीसीएम लेंगे फैसला
क्या निकाय चुनावों में महायुति का गठबंधन होगा? इस पर चव्हाण ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व दोनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार लेंगे। साल 2017 में जब हमने मुंबई के मेयर का पद शिवसेना को दिया था, तब क्या हुआ था, यह सभी जानते हैं। अन्य दलों से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के बारे में चव्हाण ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा और भी मजबूत होगी। यदि हम उन नेताओं को भाजपा में नहीं लेंगे, तो वे दूसरी पार्टियों में चले जाएंगे। इससे हमारी पार्टी को नुकसान होगा। इसीलिए कई लोगों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है।
भाजपा का मिशन 150
देश की सबसे अमीर मुबई महानगरपालिका की सत्ता काबिज करने राजनीतिक दलों ने विसाद बिछानी शुरू कर दी है। लगभग 25 साल तक बीएमसी पर राज करने वाले शिवसेना (ठाकरे गुट) के लिए आगामी चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं होगा। उद्धव व राज दोनों के सामने पार्टी का अस्तित्व बचाने की चुनौती है। वहीं 227 सदस्यों वाली बीएमसी के लिए भाजपा ने मिशन 150 का नारा बुलंद किया है। मराठी और गैर-मराठी का विवाद चुनाव में हावी रहने की संभावना है।हिंदी को लेकर उद्धव व राज भ्रमित
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ठाकरे चुनाव को ध्यान में रखकर मराठी राजनीति करते हैं। मराठी जनता और भाषा का हित सर्वोपरि होना चाहिए, हिंदी को लेकर किसी को कोई भ्रम नहीं है। सिर्फ उद्धव और राज भ्रमित हैं। सरकार ने उनका भ्रम दूर करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है, तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। निकाय चुनाव में हम विकास कार्यों के आधार पर ही लोगों से वोट मांगेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
