✕
प्रधानमंत्री ने रोज़गार मेले के 16वें चरण का किया शुभारंभ
By EditorialPublished on
केंद्र सरकार की 51 हज़ार नौकरियों के लिए भर्ती अभियान रोज़गार मेला का सोलहवाँ चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में स्थित 47 केंद्रों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया । समारोह के दौरान, 51,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने इन नवनियुक्त व्यक्तियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधन भी किया और नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण की भावना से सेवा करने का आग्रह किया।

x

कपूरथला। केंद्र सरकार की 51 हज़ार नौकरियों के लिए भर्ती अभियान "रोज़गार मेला" का सोलहवाँ चरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में स्थित 47 केंद्रों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया । समारोह के दौरान, 51,000 नवनियुक्त व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने इन नवनियुक्त व्यक्तियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधन भी किया और नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण की भावना से सेवा करने का आग्रह किया।
इन नवनियुक्त लोगों को रेलवे , डाक विभाग, वित्तीय सेवा विभाग में नियुक्ति दी गई है। रेल डिब्बा कारखाना , कपूरथला में एकत्रित हुए नवनियुक्त युवाओं में भारी उत्साह था, जो सेल्फी लेते और साक्षात्कार देते देखे गए। उन्होंने नियुक्ति मिलने पर प्रधानमंत्री और भारत सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।
Next Story
Related News
X

