✕
इंस्टा पर की अभद्र टिप्पणी; संभल पुलिस ने लिया सख्त एक्शन
By EditorialPublished on
संभल पुलिस ने सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने के आरोप में दो लड़कियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवतियां काफी समय से इंस्टाग्राम पर ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा कर रही थीं, जिनमें भद्दी गालियों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने जांच कर इन पर कार्रवाई की।

x

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते अशोभनीय कंटेंट और गाली-गलौज भरे वीडियो अब कानून की नजर में आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने दो लड़कियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो अपलोड करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इन लड़कियों पर आरोप है कि वे ‘महक परी’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लगातार गालियों और अश्लील इशारों वाले वीडियो बनाकर पोस्ट कर रही थीं, जिससे क्षेत्र में रोष फैल रहा था।
गांव की महिलाओं में नाराज़गी, ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई :
यह पूरा मामला असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर से जुड़ा है। पुलिस की तहरीर के मुताबिक, कांस्टेबल मोहित चौधरी गांव में गश्त के दौरान पहुंचे तो उन्होंने वहां भीड़ लगी देखी। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव की दो लड़कियां सोशल मीडिया पर ‘महक परी’ नाम से अकाउंट चला रही हैं, जिस पर वो आपत्तिजनक भाषा, गालियों और अश्लील इशारों से भरे वीडियो शेयर करती हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इन वीडियो का असर गांव की महिलाओं और बच्चों पर भी बुरा पड़ रहा है। महिलाएं और अभिभावक इस बात को लेकर चिंतित हैं कि गांव की छवि को इन गतिविधियों से नुकसान पहुंच रहा है। इसके बाद कांस्टेबल मोहित चौधरी की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई।
FIR दर्ज, IT एक्ट की धाराएं लगाई गईं :
पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 बी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह धाराएं अश्लीलता फैलाने और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर लगाई जाती हैं।
पुलिस का कड़ा संदेश :
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक कुमार ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए साफ कहा है कि जनपद संभल में सोशल मीडिया के ज़रिए फैलाए जा रहे अश्लील या भड़काऊ कंटेंट को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “कानून सबके लिए समान है। कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभद्र भाषा, गाली-गलौज और अश्लीलता अब सोशल मीडिया की आड़ में नहीं चलने दी जाएगी।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
जांच जारी, जल्द होगी अगली कार्रवाई :
पुलिस ने दोनों लड़कियों के इंस्टाग्राम अकाउंट और उससे जुड़े डाटा की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी संबंधित रिकॉर्ड मांगा गया है ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस तरह की गतिविधियों में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
यह मामला केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह बताता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग अब कानून की नजर में आने लगा है। संभल पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि ऑनलाइन कंटेंट पर अब निगरानी कड़ी हो चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
