✕
सोना कारोबारी के साथ 2.24 करोड़ की ठगी
By EditorialPublished on
कांदिवली के एक सोना कारोबारी के साथ 2 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह मामला कोरोना काल के दौरान का बताया जा रहा है। कारोबारी को धमकियां मिलने के बाद पांच वर्षों तक चुप रहने के बाद अब उसने कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

x

मुंबई। कांदिवली के एक सोना कारोबारी के साथ 2 करोड़ 24 लाख रुपये की ठगी हुई है। यह मामला कोरोना काल के दौरान का बताया जा रहा है। कारोबारी को धमकियां मिलने के बाद पांच वर्षों तक चुप रहने के बाद अब उसने कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता हितेश राव (उम्र 26) ज्वेलरी बाजार से सोना खरीदकर उसे छोटे जूलरों को बेचने का कार्य करते हैं। वे कालिदास नागर और वैभव गांधी नामक व्यक्तियों को उधारी पर सोना दिया करते थे। शुरुआत में ये दोनों तय समय पर पैसे लौटा रहे थे, जिससे राव का इन पर विश्वास बना रहा।
8 अक्टूबर 2021 को जब राव उनके कांदिवली स्थित घर पहुंचे, उस समय उन्होंने कोरोना के चलते कारोबार में मंदी की बात कही और कुछ दिन सोना उधारी पर देने का अनुरोध किया था।
लिहाजा राव ने 2021 से 2023 के बीच लगभग 3,843.954 ग्राम सोना उधारी पर दिया, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 24 लाख 44 हजार रुपये थी।
जान से मारने की धमकी
राव को गांधी की मां का मोबाइल नंबर एक दोस्त के जरिए मिला था। जिसके बाद राव ने उस नंबर पर संपर्क कर गांधी से पैसे की मांग की। गांधी ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। राव जब नागर के गांव जाकर उससे मिले और अपने बकाया पैसों की मांग की तो शिकायतकर्ता राव की शिकायत के अनुसार, नागर ने उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। इस धमकी के बाद शिकायतकर्ता ने मामला दर्ज करवाया।आरोपियों ने और भी लोगों के साथ की है ठगी
शिकायतकर्ता हितेश राव को बाद में पता चला कि गांधी और नागर ने दिलीप सिंह, गोविंद सिंह, खरू बंगाली, सूर्या गोल्ड तथा अन्य भी कई कारोबारियों के साथ इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया है। कुरार पुलिस ने नागर और गांधी के खिलाफ बीपीएनएस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
