RIL Q1 रिपोर्ट आने को तैयार; जानें कितने प्रॉफिट का है अनुमान
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान 18 जुलाई 2025 को करेगी। कंपनी ने 11 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसी दिन बोर्ड की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली तिमाही के नतीजों पर चर्चा के साथ-साथ एक एनालिस्ट मीट भी रखी जाएगी।
क्या कहा कंपनी ने ?
कंपनी के अनुसार, 30 जून 2025 को समाप्त हो रहे पहली तिमाही के नतीजों की समीक्षा 18 जुलाई को की जाएगी। इसके बाद एनालिस्ट मीट के जरिए कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटस, तिमाही प्रदर्शन, और भविष्य की रणनीतियों को साझा किया जाएगा।
मुनाफे को लेकर क्या हैं अनुमान ?
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (KIE) और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसी ब्रोकरेज फर्म्स ने अनुमान जताया है कि इस तिमाही में RIL का मुनाफा (टैक्स के बाद) 29-32 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
KIE के मुताबिक, टैक्स चुकाने के बाद कंपनी को 19,517 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हो सकता है, जबकि मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि यह मुनाफा लगभग 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
एशियन पेंट्स डील से मिलेगा फायदा :
रिलायंस ने इस तिमाही में एशियन पेंट्स में अपनी 3.64% हिस्सेदारी 7,703 करोड़ रुपये में बेची है, और बाद में 16 जून को बाकी हिस्सेदारी भी निकाल दी। अनुमान है कि इससे कंपनी के नेट प्रॉफिट में करीब 9,000 करोड़ रुपये का योगदान होगा।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
रेवेन्यू और अन्य अनुमानों पर नजर :
पिछले साल की समान तिमाही में जहां RIL की शुद्ध बिक्री 2,31,784 करोड़ रुपये थी, वहीं इस बार यह थोड़ी गिरावट के साथ 2,29,475.7 करोड़ रुपये रह सकती है। हालांकि, कंसोलिडेटेड एबिटा में 15.4% की वृद्धि का अनुमान है। ओ2सी (ऑयल टू केमिकल्स), डिजिटल और रिटेल सेगमेंट्स में 19-20% सालाना वृद्धि की उम्मीद है, जबकि E&P (एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन) सेगमेंट थोड़ा कमजोर रह सकता है।
RIL के तिमाही नतीजों पर इस बार पूरे बाजार और निवेशकों की खास नजर है। जहां एक ओर एशियन पेंट्स डील ने कंपनी के मुनाफे को बल दिया है, वहीं O2C और डिजिटल बिज़नेस सेगमेंट्स की मजबूती रिलायंस की दीर्घकालिक रणनीति की सफलता का संकेत दे रही है।
Next Story