✕
राधिका यादव हत्या; टेनिस एकेडमी को लेकर अहम सुराग
By EditorialPublished on
गुरुग्राम के सेक्टर 57 में गुरुवार, 10 जुलाई को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां दीपक यादव ने कथित तौर पर अपनी ही बेटी राधिका यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुशांत लोक स्थित उनके दो मंजिला घर में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर एंगल को खंगाला जा रहा है।

x

गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक में 10 जुलाई को हुई टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या ने पूरे देश को चौंका दिया है। अब इस मामले में पुलिस की जांच ने एक नया मोड़ ले लिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि राधिका अपनी खुद की टेनिस अकादमी चला रही थीं, लेकिन अब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राधिका की कोई निजी अकादमी नहीं थी, और यही बात उनके और पिता दीपक यादव के बीच लगातार विवाद की वजह बन रही थी।
क्या कह रही है पुलिस ?
हत्या की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया, "राधिका अलग-अलग जगहों पर टेनिस कोर्ट बुक कर नए खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देती थीं। उनके पास खुद की कोई अकादमी नहीं थी। उनके पिता दीपक यादव चाहते थे कि वह यह प्रशिक्षण बंद कर दें, लेकिन राधिका ने इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच बहस होती रहती थी।"
इस खुलासे ने उन सभी खबरों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि राधिका एक स्थापित टेनिस अकादमी की मालकिन थीं।
आरोपी पिता की मनोस्थिति :
पुलिस के अनुसार, दीपक यादव मानसिक तनाव में थे और अपनी बेटी की कमाई पर निर्भर रहने को लेकर उन्हें लोगों से ताने सुनने पड़ते थे। पूछताछ में दीपक ने यह बात कबूल की है कि इन्हीं कारणों से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
घटना की जानकारी :
गुरुवार, 10 जुलाई को सुशांत लोक स्थित उनके दो मंजिला घर में राधिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, राधिका के शरीर से चार गोलियां निकाली गईं। शुक्रवार को आरोपी दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया।
जांच में क्या मिला ?
पुलिस ने आरोपी के घर से कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ के सिलसिले में आरोपी को पटौदी के एक गांव भी ले जाया गया। जांच जारी है और पुलिस हर एंगल को ध्यान से खंगाल रही है, ताकि हत्या के पीछे की मानसिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि को पूरी तरह समझा जा सके।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
राधिका का अंतिम संस्कार :
11 जुलाई को राधिका यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव वजीराबाद में कर दिया गया। एक होनहार खिलाड़ी की इस तरह हुई दर्दनाक मौत ने पूरे खेल जगत और समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
