✕
ज्वेलर से 31.5 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
By EditorialPublished on
एक जूलर से 31.5 लाख रुपए की ठगी के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह ठगी अपने एक सहयोगी की मदद से की थी। पुलिस अभी भी उसके सहयोगी की तलाश कर रही है, जो भिवंडी की एक प्राइवेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का निदेशक है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने पहले भी इस प्रकार की धोखाधड़ी की है।

x

मुंबई। एक जूलर से 31.5 लाख रुपए की ठगी के आरोप में बुधवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी ने यह ठगी अपने एक सहयोगी की मदद से की थी। पुलिस अभी भी उसके सहयोगी की तलाश कर रही है, जो भिवंडी की एक प्राइवेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का निदेशक है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने पहले भी इस प्रकार की धोखाधड़ी की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी उदयपुर जिले के आकोला (फतहनगर) के पास स्थित गांव मुंगटिया निवासी भेरूदास बालूदास वैष्णव (उम्र 40 वर्ष) ने अपने सहयोगी श्रीकांत शंकर चित्तपिल्लै (उम्र 34 वर्ष) की मदद से जाली दस्तावेज तैयार किए और यह दावा किया कि उसने 562 ग्राम स्वर्णाभूषण गिरवी रखकर 31.5 लाख रुपये का कर्ज लिया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जून को वैष्णव ने पीड़ित अर्जुन बोथमल सिंघवी, निवासी आत्मा (राजसमंद ) जो बोरिवली के महावीर जूलर्स नामक दुकान के मालिक हैं, को फोन कर यह बताया कि उसने कुछ स्वर्णाभूषण गिरवी रखे हैं। वैष्णव ने सिंघवी को व्हाट्सएप के माध्यम से जाली दस्तावेज भेजे और उसे 31.5 लाख रुपये क्रेडिट सोसायटी को चुकाने और स्वर्णाभूषण वापस पाने के लिए राज़ी कर लिया। वैष्णव ने सिंघवी से कहा कि वह फिर उन स्वर्णाभूषणों को बेच दे और बाकी रकम उसे लौटा दे। बाद की बातचीत के बाद सिंघवी ने सीधे वैष्णव के खाते में 31.5 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी।

Editorial
Next Story
Related News
X
