✕
Air India प्लेन क्रैश की आखिरी 3 सेकंड में छिपा है पूरा राज़!
By EditorialPublished on
एअर इंडिया प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट में अब हादसे के आखिरी तीन-चार सेकेंड्स की पूरी कहानी सामने आ गई है। रिपोर्ट में न केवल तकनीकी गड़बड़ी का जिक्र है, बल्कि उस वक्त कॉकपिट में पायलटों के बीच हुई चौंकाने वाली बातचीत ने भी पूरे हादसे की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

x

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इसके साथ ही हादसे के आखिरी पलों की भयावह सच्चाई भी उजागर हो गई है। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में सबसे बड़ा सवाल यही है – आखिरी तीन सेकंड में ऐसा क्या हुआ, जिससे टेकऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश हो गया?
आखिरी पलों में क्या हुआ ?
रिपोर्ट के अनुसार, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान ने 08:07:33 UTC पर टेकऑफ की मंजूरी मिलने के बाद 08:07:37 पर रनवे पर दौड़ना शुरू किया। टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद विमान के दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' में बदल गए। पहले एक इंजन और एक सेकंड के भीतर दूसरा भी बंद हो गया, जिससे इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और पावर गिरने लगी।
इस तकनीकी गड़बड़ी ने विमान को कमजोर कर दिया और वह तेजी से नीचे गिरने लगा। आखिरकार, विमान एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। इस भयावह हादसे में 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया।
पायलट की बातचीत ने खोले राज :
जांच रिपोर्ट में उस वक्त कॉकपिट में मौजूद पायलट सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर की बातचीत का भी जिक्र है। जब स्विच बदलने की बात सामने आई, तो मुख्य पायलट ने पूछा, “तुमने स्विच क्यों बंद किया?” जिस पर को-पायलट ने जवाब दिया, “मैंने नहीं किया।”
इससे यह साफ है कि किसी पायलट ने जानबूझकर स्विच बंद नहीं किया। यह या तो तकनीकी खामी थी या फिर कॉकपिट में किसी अनजाने कारण से यह गलती हो गई। हालांकि इसका सटीक जवाब जांच के बाद ही मिल सकेगा।
कौन उड़ा रहा था विमान ?
विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। फ्लाइट को को-पायलट क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे, जबकि मुख्य पायलट सुमित सभरवाल निगरानी कर रहे थे। दोनों पायलट मुंबई से थे और हादसे से एक दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे थे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
AAIB रिपोर्ट पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया :
जांच रिपोर्ट आने के बाद एअर इंडिया ने एक एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट प्रारंभिक है और वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। एयरलाइन ने आश्वासन दिया है कि वह AAIB और अन्य सभी जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
अनसुलझे सवाल बाकी :
इस पूरे हादसे में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि टेकऑफ के ठीक बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने-आप 'RUN' से 'CUTOFF' में कैसे बदल गया? क्या यह तकनीकी गड़बड़ी थी, या कॉकपिट में हुई कोई मानवीय त्रुटि? AAIB की विस्तृत जांच अभी जारी है और सभी की निगाहें अब फाइनल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस भयावह हादसे की पूरी सच्चाई सामने लाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
