टेकऑफ के साथ हादसा; रिपोर्ट में चौंकाने वाले राज़
12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 महज़ 98 सेकेंड बाद क्रैश हो गई। इस भयावह हादसे में 260 लोगों की जान चली गई, जिनमें 241 यात्री और क्रू के सदस्य शामिल थे। अब इस हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था और वहां से उसे लंदन रवाना होना था। अहमदाबाद में फ्लाइट की तकनीकी जांच के बाद उसे उड़ान भरने की अनुमति दी गई। भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 1:38 बजे फ्लाइट ने रनवे 23 से टेकऑफ किया। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद फ्लाइट संकट में आ गई।
टेकऑफ से लेकर क्रैश तक की टाइमलाइन :
  • 1:38 बजे: विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी।
  • 1:39 बजे: अचानक दोनों इंजन बंद हो गए। पायलट ने ATC को 'मेडे' कॉल दी और संपर्क टूट गया।
  • 1:40 बजे: फ्लाइट क्रैश हो गई और पास के मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल इमारत से टकरा गई।
  • 1:43 बजे: फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना दी गई और कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
क्या हुआ था इंजन के साथ ?
AAIB की रिपोर्ट के अनुसार, टेकऑफ के बाद दोनों इंजन अचानक बंद हो गए। फ्यूल कटऑफ स्विच 'रन' से 'कटऑफ' मोड में चले गए, जिससे इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया। इसके बाद फ्लाइट ने अपनी ताकत खो दी और नीचे गिरने लगी। इस दौरान रैम एयर टर्बाइन (RAT) बाहर निकल आई, जो इमरजेंसी पावर के संकेत देती है। लेकिन कम ऊंचाई की वजह से RAT भी फ्लाइट को पावर नहीं दे पाई।
पायलटों की बातचीत से हुआ खुलासा :
कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर में दर्ज पायलटों की बातचीत भी सामने आई है:
  • मुख्य पायलट: “तुमने स्विच क्यों बंद किया?”
  • को-पायलट: “मैंने नहीं किया।”
इस बातचीत से पता चलता है कि दोनों पायलटों में से किसी ने भी जानबूझकर स्विच बंद नहीं किया। इससे तकनीकी खराबी की आशंका और गहराई से जांच की आवश्यकता महसूस होती है।
क्या कहती है एयर इंडिया ?
रिपोर्ट आने के बाद एयर इंडिया ने कहा है कि वे इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। उन्होंने जांच एजेंसियों को सहयोग देने की बात कही है और कहा है कि विस्तृत रिपोर्ट आने तक कोई निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
मलबे की जांच और अगले कदम :
AAIB की टीम ने घटनास्थल से मलबा इकट्ठा किया है। इंजन और महत्वपूर्ण पार्ट्स को अलग किया गया है। ईंधन के सैंपल लिए गए, जो सामान्य पाए गए। फिलहाल विस्तृत जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फ्यूल कटऑफ स्विच अपने-आप कैसे एक्टिव हुए और क्या यह पूरी तरह तकनीकी गलती थी या इसमें मानव त्रुटि भी शामिल थी।
Editorial

Editorial

Next Story