बॉलीवुड में एक नया फीस रिकॉर्ड बन चुका है! दो सुपरस्टार्स की एक-एक मिनट की फीस इतनी चौंकाने वाली है कि शाहरुख और सलमान जैसे दिग्गज भी पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। ये दोनों सितारे ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं, बल्कि अब कमाई में भी हर किसी को पछाड़ रहे हैं।


2 करोड़ 33 लाख vs 1 करोड़ 33 लाख; कमाई में भिड़े दो मेगास्टार
बॉलीवुड में स्टार पावर सिर्फ स्क्रीन टाइम से नहीं, बल्कि चेहरे की वैल्यू से भी मापी जाती है। हाल ही में दो दिग्गज सितारों अजय देवगन और सनी देओल – ने यह साबित कर दिया कि भले ही रोल छोटा हो, लेकिन फीस बड़ी हो सकती है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ मिनटों के रोल के लिए करोड़ों रुपये चार्ज कर बॉलीवुड में एक नई बहस छेड़ दी है।
सनी देओल बनेंगे हनुमान – फीस 20 करोड़ !
नितीश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल को भगवान हनुमान के किरदार में कास्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट में उनका स्क्रीन टाइम केवल 15 मिनट का होगा, लेकिन इसके लिए उन्होंने पूरे 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यानी हर मिनट के हिसाब से देखें तो 1 करोड़ 33 लाख रुपये प्रति मिनट!
हालांकि, रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि दूसरे पार्ट में सनी देओल का किरदार और भी बड़ा और प्रभावशाली होगा। लेकिन पहले पार्ट की फीस ने ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
अजय देवगन का ‘RRR’ कैमियो – 35 करोड़ की धमाकेदार फीस
दूसरी ओर, एस. एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ में अजय देवगन का एक 15 मिनट का कैमियो था, लेकिन उन्होंने इसके लिए 35 करोड़ रुपये की मोटी रकम ली। यानी 2 करोड़ 33 लाख रुपये प्रति मिनट की दर से! अजय के किरदार ने फिल्म में गहराई जोड़ी और दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
क्या फीस इतनी जरूरी है ?
दर्शकों और सोशल मीडिया पर एक आम सवाल उठ रहा है – क्या कुछ मिनट के रोल के लिए इतनी भारी फीस वाजिब है? हालांकि फिल्म मेकर्स का मानना है कि सनी देओल और अजय देवगन जैसे नाम स्क्रीन पर आने मात्र से फिल्म की ब्रैंड वैल्यू और दर्शकों की उम्मीदें कई गुना बढ़ा देते हैं।

अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सनी देओल ने ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी फिल्मों से धमाकेदार वापसी की है, वहीं अजय देवगन की ‘शैतान’, ‘दृश्यम 2’ और अपकमिंग ‘रेड 2’ ने उन्हें लगातार टॉप पर बनाए रखा है।
अब सबकी निगाहें 'रामायण' पर :
जहां अजय देवगन का कैमियो दर्शकों ने पहले ही सराहा, अब सबकी नजरें रामायण पर टिकी हैं। सनी देओल को हनुमान के अवतार में देखना निश्चित ही एक शक्तिशाली अनुभव होगा। उनके दमदार संवाद, ऊर्जा और स्क्रीन प्रेज़ेंस को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज़ है।
Editorial

Editorial

Next Story