✕
गुरु ही जीवन की दिशा तय करते हैं
By EditorialPublished on
आषाढ़ी पूनम और गुरु पूर्णिमा पर जैन स्थानक पनवेल में आयोजित धर्मसभा में श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि ने श्रद्धालुओं को गुरु महिमा और साधना का महत्व बताया।उन्होंने कहा कि जैसे किसान खेत में बीज बोकर जीवन का आधार तैयार करता है, वैसे ही साधक चातुर्मास में साधना का बीज बोकर आत्मा को जागृत करता है। उन्होंने कहा अगर खेत में बीज न बोएं तो जीवन रुक जाता है और अगर धर्म और साधना का बीज न बोया जाए तो संस्कृति नष्ट हो जाती है।

x

मुंबई। आषाढ़ी पूनम और गुरु पूर्णिमा पर जैन स्थानक पनवेल में आयोजित धर्मसभा में श्रमण संघीय युवाचार्य महेंद्र ऋषि ने श्रद्धालुओं को गुरु महिमा और साधना का महत्व बताया।उन्होंने कहा कि जैसे किसान खेत में बीज बोकर जीवन का आधार तैयार करता है, वैसे ही साधक चातुर्मास में साधना का बीज बोकर आत्मा को जागृत करता है। उन्होंने कहा अगर खेत में बीज न बोएं तो जीवन रुक जाता है और अगर धर्म और साधना का बीज न बोया जाए तो संस्कृति नष्ट हो जाती है। अज्ञानी व्यक्ति भौतिक सुखों के मोह में भव (जन्म-मरण) का बीज बोता रहता है। लेकिन जो गुरु के मार्गदर्शन में साधना करता है, वह बोधी बीज बोकर जन्म-मरण से मुक्त हो सकता है।
गुरु पूर्णिमा पर उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन दिशा हीन होता है। पत्थर को पारस ही सोना बना सकता है, वैसे ही गुरु साधक के व्यक्तित्व को आकार देते हैं। समर्पण और विनय से ही गुरु तत्व की प्राप्ति होती है। गुरु के आशीर्वाद से ही साधना सफल होती है और आत्मा की उन्नति होती है।
Next Story
Related News
X

