बेटी के खून से रंगे पिता की तस्वीर आई सामने; कोर्ट ने भेजा जेल
हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फेमस टेनिस प्लेयर 25 वर्षीय राधिका यादव की उसी के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस हत्या का आरोपी और कोई नहीं, बल्कि राधिका का अपना पिता दीपक यादव है। पुलिस के सामने दीपक यादव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
कोर्ट ने भेजा पुलिस रिमांड पर :
गिरफ्तारी के बाद दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब इस वारदात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर पिता ने अपनी ही बेटी की जान क्यों ली।
काळोखापलीकडचं सौंदर्य ; 'Caving' एक साहसी प्रवास
पुलिस कस्टडी में सामने आई पहली तस्वीर :
दीपक यादव के पुलिस कस्टडी में जाते वक्त का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बेहद शांत दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसे भीड़ से बचाते हुए तेजी से कार तक ले जा रही है। इस दौरान दीपक मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देता और चुपचाप कार में जाकर बैठ जाता है। उसके चेहरे पर न तो कोई पछतावा दिखा और न ही कोई डर।
किचन में मारी तीन गोलियां :
यह खौफनाक वारदात गुरुवार (10 जुलाई) की सुबह करीब 10:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में हुई। जब राधिका यादव अपने घर के किचन में पिता के लिए खाना बना रही थी, तभी दीपक यादव ने अचानक उसकी पीठ पर तीन गोलियां दाग दीं।
हत्या के पीछे क्या वजह ?
आरोपी दीपक यादव ने पुलिस के सामने हत्या की अलग-अलग वजहें बताईं। पहले उसने कहा कि वह राधिका के टेनिस अकादमी खोलने से नाराज था क्योंकि लोग उसे बेटी की कमाई पर जीने के ताने देते थे। फिर उसने एक और कारण बताया कि राधिका का एक म्यूजिक वीडियो उसे पसंद नहीं था और उसने उसे हटाने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने ऐसा नहीं किया।
पुलिस का बयान :
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में इस घटना की शिकायत मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो राधिका यादव को गोली लगने की पुष्टि हुई। जब पुलिस उसकी मौत की वजह जानने के लिए घर पहुंची तो पता चला कि उसके पिता ने ही गोली मारी है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
परिवार का क्या कहना है ?
राधिका के चाचा ने बताया कि वे परिवार सहित ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि राधिका और उसके माता-पिता फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। सुबह 10:30 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर वे ऊपर भागे और देखा कि राधिका किचन में मृत पड़ी हुई थी।
जांच जारी :
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और दीपक यादव से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।
Editorial

Editorial

Next Story