✕
सेंसेक्स में बड़ी गिरावट; 700 अंक फिसला.. क्या है वजह?
By EditorialPublished on
शेयर बाजार में गिरावट के बीच कुछ शेयरों ने राहत दी है। दोपहर बाद जिन स्टॉक्स में तेजी देखी गई, उनमें हिंदुस्तान यूनिलिवर सबसे आगे रहा, जिसमें 4.77 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज हुई। इसके अलावा एक्सिस बैंक में 0.48 प्रतिशत और सन फार्मास्युटिकल्स में 0.51 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। गिरावट भरे बाजार में ये शेयर टॉप गेनर्स के तौर पर उभर कर सामने आए।

x
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार पर बिकवाली का दबाव बना रहा और दोपहर तक यह गिरावट और गहरा गई। बीएसई सेंसेक्स करीब 700 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,509.59 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी-50 भी 200 अंक फिसलकर 25,162.25 के स्तर पर आ गया।
आईटी और ऑटो सेक्टर में जबरदस्त बिकवाली :
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी और ऑटो सेक्टर में भारी बिकवाली रही। खासतौर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे, जिसके चलते इसके शेयर करीब 2.75 प्रतिशत गिर गए। इसका सीधा असर आईटी इंडेक्स पर पड़ा और निफ्टी आईटी इंडेक्स दोपहर के सत्र में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिर गया।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.43 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 1.72 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.68 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।
FMCG स्टॉक्स में दिखी मजबूती :
गिरावट के इस माहौल में FMCG सेक्टर में मजबूती दिखी। सबसे ज्यादा तेजी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरों में देखी गई, जो 4.77 प्रतिशत चढ़ गए। एक्सिस बैंक में 0.48 प्रतिशत और सन फार्मास्युटिकल्स में 0.51 प्रतिशत की बढ़त रही।
किन्हें नुकसान, किन्हें फायदा ?
१ . टॉप गेनर:
- हिंदुस्तान यूनिलीवर: +4.77%
- एक्सिस बैंक: +0.48%
- सन फार्मास्युटिकल्स: +0.51%
२ . टॉप लूजर:
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS): -2.75%
- महिंद्रा एंड महिंद्रा: -2.43%
- बजाज फिनसर्व: -1.72%
- रिलायंस इंडस्ट्रीज: -1.68%
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्या थी गिरावट की बड़ी वजह ?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के कारण भारतीय बाजारों पर भी असर पड़ा है। लार्ज कैप आईटी कंपनियों के स्टॉक्स खासतौर पर संघर्ष करते दिखे। TCS के कमजोर तिमाही नतीजों ने आईटी सेक्टर में निवेशकों का भरोसा कमजोर किया। इसके अलावा, ऑटो सेक्टर में भी कमजोरी देखने को मिली।
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी 0.86 प्रतिशत टूटा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट रही। हालांकि, बाजार की अस्थिरता मापने वाला इंडिया VIX 1.90 प्रतिशत चढ़ गया, जो दिखाता है कि निवेशकों में अनिश्चितता बनी हुई है। आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए निराशाजनक रहा, जहां गिरावट के कारण निवेशकों के करोड़ों रुपये डूब गए। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर नजर रखेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
