Panchayat एक्टर्स की फीस कितनी; प्रह्लाद चा ने बताया पूरा गणित
अमेज़न प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ ने अपने चारों सीजन में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। गांव फुलेरा की सीधी-सादी जिंदगी को दिखाने वाली इस सीरीज़ की कहानी जितनी सादगी भरी है, पर्दे के पीछे की बातें उतनी ही दिलचस्प हैं। फैंस जहां अब इसके पांचवें सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं यह भी जानना चाहते हैं कि इस शो की स्टार कास्ट को कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें पेमेंट कैसे किया जाता है।
प्रह्लाद चा ने खोले राज :
हाल ही में रौनक पॉडकास्ट के साथ बातचीत में ‘पंचायत’ में प्रह्लाद चा का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सैलरी को लेकर वो संतुष्ट हैं और सब कुछ अच्छा चल रहा है।
पेमेंट प्रोसेस के बारे में उन्होंने बताया कि स्टार कास्ट को अलग-अलग तरीकों से भुगतान किया जाता है। कुछ लोगों को डेली बेसिस पर फीस दी जाती है, जबकि कुछ को एकमुश्त रकम दी जाती है। आमतौर पर कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर के तहत यह सैलरी प्रोजेक्ट पर काम किए गए दिनों के हिसाब से तय होती है।
5 इंस्टॉलमेंट में मिलती है सैलरी :
फैसल मलिक ने बताया कि भुगतान एक साथ नहीं होता बल्कि इसे पाँच हिस्सों में बाँटा जाता है:
  • पहली किस्त साइनिंग के समय दी जाती है।
  • दूसरी शूटिंग शुरू होने पर।
  • तीसरी बीच में।
  • चौथी शूटिंग खत्म होने के बाद और डबिंग के वक्त।
  • और आखिरी किस्त शो की रिलीज़ के बाद मिलती है।
  • जब तक शो रिलीज़ नहीं हो जाता, कलाकारों को आखिरी इंस्टॉलमेंट नहीं मिलती।
क्या हर सीजन के साथ बढ़ती है सैलरी ?
इस सवाल पर फैसल मलिक ने कहा कि अगर कॉन्ट्रैक्ट में फीस बढ़ने का क्लॉज लिखा है, तभी सैलरी बढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि शो की लोकप्रियता के आधार पर खुद-ब-खुद सैलरी नहीं बढ़ती। अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “मेरे कॉन्ट्रैक्ट में यह क्लॉज था, तो सब अच्छा है।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
‘पंचायत’ की कहानी :
‘पंचायत’ को TVF ने प्रोड्यूस किया है और इसे क्रिटिक्स से काफी सराहना मिली है। इस शो में उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की कहानी दिखाई गई है, जहां इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) मजबूरी में ग्राम सचिव की नौकरी करता है।
शो में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, फैसल मलिक और संविका जैसी शानदार स्टार कास्ट है। आम जिंदगी से जुड़े मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिखाने वाली इस सीरीज़ के चार सीजन अब तक रिलीज़ हो चुके हैं और यह प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Editorial

Editorial

Next Story