✕
पाक-तुर्किए का मेगा प्रोजेक्ट; 5 अरब डॉलर का प्लान तैयार
By EditorialPublished on
पाकिस्तान और तुर्किए ने आपसी रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की योजना बनाई है, जिसके तहत 5 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार लक्ष्य तय किया गया है। इस रणनीति के तहत द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नई दिशा देने की तैयारी है।

x

पाकिस्तान और तुर्किए ने बुधवार (8 जुलाई) को अपने आपसी रिश्तों को नई मजबूती देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे सहित कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस नई साझेदारी का मुख्य लक्ष्य आने वाले समय में द्विपक्षीय व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है।
रक्षा क्षेत्र में तुर्किए की भूमिका अहम :
इस बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान व रक्षा मंत्री यासिर गुलेर के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डार ने कहा कि पाकिस्तान, तुर्किए की रक्षा विशेषज्ञता और अनुभव का लाभ उठाना चाहता है। उन्होंने दोनों देशों को “विश्वसनीय मित्र और भरोसेमंद भाई” बताते हुए कहा कि दोनों मिलकर क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।
तुर्किए के विदेश मंत्री फिदान ने रक्षा उद्योग में सहयोग को “रणनीतिक कदम” बताया और इसे भविष्य में और गहरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ भी एक-दूसरे का समर्थन करते रहेंगे।
कराची में बनेगा तुर्किए के उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र :
इशाक डार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान कराची में तुर्किए के निवेशकों के लिए एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके अलावा, इस्तांबुल-तेहरान-इस्लामाबाद ट्रेन सेवा को फिर से शुरू करने के प्रयास भी तेज हो गए हैं। इस ट्रेन सेवा के पुनरारंभ के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल जल्द बैठक करेंगे।
शिक्षा और संस्कृति में भी साझेदारी :
पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने बताया कि मुजफ्फराबाद में तुर्किए के मारिफ स्कूल के निर्माण के लिए जमीन पहले ही दी जा चुकी है। तुर्किए के मारिफ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल वहां दौरा भी कर रहा है।
एयरफोर्स और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा :
तुर्किए के प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू से भी मुलाकात की। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, चल रहे रक्षा सहयोग और भविष्य में रक्षा तकनीक के नए क्षेत्रों में काम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। तुर्किए के रक्षा मंत्री गुलेर ने भारत-पाक संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के “असाधारण प्रदर्शन” की भी सराहना की।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आर्थिक संबंधों पर फोकस :
तुर्किए के विदेश मंत्री फिदान ने कहा कि दोनों देश आर्थिक, ऊर्जा, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में भी अपनी साझेदारी मजबूत कर रहे हैं और व्यापार को 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के हाल के तनावों में समझदारी भरा रुख अपनाने के लिए उसकी सराहना भी की।

Editorial
Next Story
Related News
X
