Fraud of gold .jpg
मुंबई। नकली सोने की बिस्किट देकर 22 लाख रुपये के सोने के कंगन हड़पने के मामले में बीकेसी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्रांत जैन (38) और नितेश जैन का सोने के आभूषण बनाने और बेचने का व्यवसाय है। 23 जनवरी की 7 बजे नितेश के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को महेंद्र जैन बताया और कहा कि उसे दो जोड़ी सोने के कंगन बनवाने हैं। उसने डिजाइन व्हॉट्सएप पर भेजने को कहा। नितेश ने उसे डिजाइन्स भेजे। उनमें से कुछ डिजाइन सिलेक्ट कर महेंद्र ने 266.360 ग्राम सोने के कंगनों का ऑर्डर दिया। उसने भुगतान की रकम आरटीजीएस माध्यम से ट्रांसफर करने का भरोसा भी दिया। लेकिन इसके बाद उसने दोबारा फोन कर बताया कि वह बैंक सर्वर की किसी तकनीकी समस्या के कारण आरटीजीएस से भुगतान नहीं कर पाएगा। इसके बदले उसने कहा कि उसके पास 300 ग्राम सोने के बिस्किट हैं, जो वह देगा। बाद में महेंद्र ने अपने पार्टनर के तौर पर जयेश वागडिया को भेजा, जिसे शिकायतकर्ता ने भारत डायमंड बोर्स में कंगन दिए और बदले में सोने के बिस्किट ले लिए। लेकिन जब जांच की गई तो वे बिस्किट नकली निकले। इस पर बीकेसी पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3(5), 316(2), 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
Editorial

Editorial

Next Story