क्रिप्टो मार्केट में धमाका; Bitcoin 1 करोड़ के पार पहुंचा
दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बुधवार देर रात बिटकॉइन की कीमत 112,000 डॉलर (करीब 95.9 लाख रुपये) के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इसने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 111,988.90 डॉलर का नया पीक लेवल छू लिया। इस साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन में करीब 18% की बढ़त देखने को मिली है।
क्यों बढ़ रही है बिटकॉइन में दिलचस्पी ?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेशनल कैपिटल मैनेजमेंट के फाउंडर और सीईओ एंथनी पॉम्प्लियानो का कहना है कि बिटकॉइन इकलौती ऐसी संपत्ति है, जिसका साइज जितना बढ़ता है, जोखिम उतना ही कम होता जाता है। उन्होंने बताया कि जब बिटकॉइन का मार्केट कैप 100-200 बिलियन डॉलर था, तब सीमित निवेशक ही इसमें दांव लगा रहे थे, लेकिन अब जब इसकी वैल्यू ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है, तो सभी बड़े निवेशक इसमें रुचि ले रहे हैं।

ट्रंप की क्रिप्टो-फ्रेंडली पॉलिसी का असर :
अमेरिका में ट्रंप सरकार की क्रिप्टो-फ्रेंडली नीतियों ने भी डिजिटल एसेट्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। यही वजह है कि बीते कुछ महीनों में बिटकॉइन में तेजी से निवेश बढ़ा है और इसके दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं।
बड़े संस्थानों का भरोसा :
स्ट्रैटेजी इंक (NASDAQ: MStr) और गेमस्टॉप कॉर्प (NYSE: GMM) जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी अपने बोर्ड की मंजूरी के साथ बिटकॉइन में निवेश का ऐलान किया है। साथ ही नए बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में भी लगातार निवेश बढ़ रहा है, जिससे आम निवेशकों के लिए इसमें पैसा लगाना और आसान हो गया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति बन रहा बिटकॉइन :
दुनिया भर में चल रहे टैरिफ वॉर, जंग और राजनीतिक अस्थिरता के बीच अब निवेशक बिटकॉइन को सोने जैसा सुरक्षित विकल्प मानने लगे हैं।
नया कानून बढ़ाएगा स्थिरता :
अमेरिका में 14 जुलाई से शुरू हो रहे क्रिप्टो वीक में क्रिप्टो रेगुलेशन से जुड़ा नया बिल पेश होने की संभावना है। इस कानून से क्रिप्टोकरेंसी बाजार को ज्यादा वैधता और स्थिरता मिलने की उम्मीद है, जिससे और भी ज्यादा निवेशक इस बाजार की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story