ESIC का बड़ा कदम; कर्मचारियों-नियोक्ताओं के रजिस्ट्रेशन पर फोकस
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने देश में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित 196वीं ईएसआई निगम बैठक में एसपीआरईई 2025 (SPREE 2025) योजना को मंजूरी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय श्रम, रोजगार और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की।
क्या है एसपीआरईई 2025 ?
एसपीआरईई 2025 (Scheme for Promoting Registration of Employers and Employees 2025) ईएसआई अधिनियम के तहत उन नियोक्ताओं और कर्मचारियों के लिए एक विशेष अवसर है, जो अब तक सामाजिक सुरक्षा कवरेज से बाहर हैं। इस योजना का मकसद अधिक से अधिक कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना और नियोक्ताओं को स्वैच्छिक रूप से रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित करना है।
कब लागू होगी योजना ?
यह योजना जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी। इस अवधि के दौरान नियोक्ता बिना किसी पिछले बकाए या निरीक्षण के डर के, अपनी इकाइयों और कर्मचारियों का पंजीकरण करा सकते हैं।
क्या मिलेंगी सुविधाएं ?
एसपीआरईई 2025 के तहत:
  • नियोक्ता ईएसआईसी पोर्टल, श्रम सुविधा और एमसीए पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से पंजीकरण कर सकते हैं।
  • रजिस्ट्रेशन की वैधता नियोक्ता द्वारा घोषित तिथि से मानी जाएगी।
  • रजिस्ट्रेशन से पहले की अवधि के लिए कोई देनदारी नहीं होगी।
  • कोई पिछला रिकॉर्ड, बकाया या निरीक्षण नहीं मांगा जाएगा।
  • नियोक्ताओं को कानूनी दंड के डर से मुक्त कर, स्वैच्छिक अनुपालन के लिए प्रेरित किया जाएगा।
योजना का उद्देश्य :
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन संविदा और अस्थायी कर्मचारियों सहित लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है, जो अभी तक कवर नहीं हो पाए थे। साथ ही, यह योजना भारत में श्रमिकों के लिए कल्याणकारी और सुलभ श्रम इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
क्यों है यह योजना खास ?
पहले यदि किसी कंपनी ने समय पर पंजीकरण नहीं कराया होता, तो उसे भारी जुर्माना और पिछली तिथि से बकाया भुगतान करना पड़ता था। अब एसपीआरईई 2025 के तहत यह डर खत्म कर दिया गया है, जिससे अधिक नियोक्ता और कर्मचारी रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे आएंगे।
Editorial

Editorial

Next Story