✕
डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट का झटका; निवेशक भागे बाजार से
By EditorialPublished on
डिफेंस सेक्टर के दिग्गज शेयरों में बुधवार को गिरावट देखने को मिली। डेटा पैटर्न्स और जेन टेक्नोलॉजी के शेयर करीब 2 प्रतिशत टूट गए, जबकि सोलर इंडस्ट्रीज, एचएएल और कोचिन शिपयार्ड के स्टॉक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। हालिया तेजी के बाद अब इन शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

x

मई महीने में जबरदस्त तेजी दिखाने वाले डिफेंस सेक्टर के शेयरों में अब गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स में करीब 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 8739 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
कौन-कौन से स्टॉक्स गिरे ?
इस गिरावट में भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयर टॉप लूजर रहे, जो करीब 3 प्रतिशत गिरकर 1917 रुपये पर पहुंच गए। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इसे 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 1900 रुपये तय किया है।वहीं, गार्डन रिच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) के शेयर भी लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 2890 रुपये पर आ गए। यह वही स्टॉक है जिसने पिछले छह महीनों में करीब 96 प्रतिशत का रिटर्न दिया था, लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 11 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है।
डेटा पैटर्न्स, जेन टेक्नोलॉजी, सोलर इंडस्ट्रीज, एचएएल (HAL) और कोचिन शिपयार्ड के शेयरों में भी करीब 2 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली है। साथ ही मजगांव डॉक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, और पारस डिफेंस के शेयरों में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
गिरावट की वजह क्या है ?
जानकारों के मुताबिक, मई में जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था और साथ ही यूक्रेन-रूस, ईरान-इजरायल के तनाव बढ़े थे, तब डिफेंस सेक्टर के शेयरों में भारी तेजी आई थी। लेकिन अब स्थिति बदली है:
- गाजा में सीजफायर डील के संकेत मिल रहे हैं।
- ईरान-इजरायल के बीच तनाव में भी कमी आई है।
- भू-राजनीतिक स्थिरता बढ़ने से डिफेंस सेक्टर में तेजी की संभावनाएं कम हो गई हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
आगे क्या होगा ?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर भू-राजनीतिक हालात फिर से बिगड़ते हैं तो डिफेंस स्टॉक्स में दोबारा तेजी देखने को मिल सकती है। लेकिन फिलहाल मुनाफावसूली का दौर जारी है और निवेशक सतर्क हैं।
(डिस्क्लेमर: निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें। )

Editorial
Next Story
Related News
X
