Chaturmas entry  (1).jpg

मुंबई। उपसंघ भांडुप में साध्वी मुक्तीप्रभा मसा, सुप्रज्ञा मसा और अपूर्व प्रज्ञा मसा का चातुर्मास प्रवेश उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ आगवानी की। इसके बाद संघ अध्यक्ष बंलवत बोल्या, मंत्री सुरेश बंबोरी, कोषाध्यक्ष सुरेश चपलोत के नेतृत्व में जैनम हाल मे प्रवचन आयोजित हुआ। महासती ने कहा कि वर्तमान समय मे मनुष्य राग द्वेष के चलते अपनी असली पहचान भूल गया है। जिसके कारण वह शरीर को ही सब कुछ समझ रहा है लेकिन जब तक आत्मा का ज्ञान नही होगा हम अपनी असली पहचान नही कर पाएंगे और आत्मा व आत्म ज्ञान का पर्व है यह चातुर्मास जिसमे हम 4 माह तक अपनी साधना व सात्विक किया से स्वय को इश्वर के साथ जोड सके। महिला मंडल व कन्या मंडल ने प्रस्तुति दी। विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखे। आयोजन मे मेवाड़ संघ अध्यक्ष भेरुलाल लोढ़ा महामंत्री प्रकाश नाहर कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर, सुरेश सिंघवी, ललिता सोनी, नवरतन सोनी, हिरालाल रांका तेजपाल मादरेचा, किशन लोढा, देवीलाल बोहरा, सहित लाभार्थी रोनक सुर्या की विशेष उपस्थित रही।

Chaturmas entry  (1).jpg
समारोह सफल बनाने संघ के भवानीलाल पिचोलिया, राजेन्द्र चपलोत, भेरूलाल बोहरा, हुकमीचंद रांका, परास सुराणा, मनोहरलाल सेठिया, मोतीलाल सेठिया, मोतीलाल नावेडिया, हिम्मतसिंह सिसोदिया, रमेश बोहरा, हिम्मत बोहरा, नरेश कटारिया, राजेश सेठिया, मदनलाल सियाल, शंकरलाल चौहान, शांतिलाल आंचलिया, संजय भावड़िया, राजेश ओस्तवाल, नानालाल सेठिया, रतनलाल आंचलिया, युवा मंडल अध्यक्ष सुनील रांका, मंत्री भारत राजावत, दिनेश बंबोरी, गणेश बंबोरी, निर्मल राजावत, महावीर राजावत, प्रकाश राजावत, महावीर पगारिया, दयालाल कोठारी, संदीप सोनी, दिलीप सेठिया, मनोज सेठियामहिला मंडल अध्यक्ष मंजू सेठिया, मंत्री भावना रांका कोषाध्यक्ष पिस्ता सिसोदिया कन्या मंडल से खुशबू नाहर, सुमन राजावत, निकिता रांका, प्रियंका बंबोरी, विधि लोढ़ा, मायुरी परमार आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी ओकरलाल बंबोरी ने दी।
Next Story