✕
मेवाड़ भवन में चातुर्मास प्रवेश समारोह संपन्न
By EditorialPublished on
गोरेगांव स्थित मेवाड़ भवन में श्रमण संघीय साध्वी विजयलता मसा, प्रजाश्री मसा, पुण्याश्री मसा के चातुर्मास प्रवेश का आयोजन संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में आध्यात्मिक उल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रैली के साथ हुआ। रैली मेवाड़ भवन तक श्रद्धालुओं के साथ मंगल गान एवं जयकारों के साथ पहुँची।
_202507101313188913.jpg)
x
_202507101313188913.jpg)
मुंबई। गोरेगांव स्थित मेवाड़ भवन में श्रमण संघीय साध्वी विजयलता मसा, प्रजाश्री मसा, पुण्याश्री मसा के चातुर्मास प्रवेश का आयोजन संघ अध्यक्ष भेरूलाल लोढ़ा, महामंत्री प्रकाश नाहर, कोषाध्यक्ष फूलचंद नाहर के नेतृत्व में आध्यात्मिक उल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रैली के साथ हुआ। रैली मेवाड़ भवन तक श्रद्धालुओं के साथ मंगल गान एवं जयकारों के साथ पहुँची। रैली में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित थे। जैसे ही संघ भवन पहुँचा, शुभ मुहूर्त में चातुर्मास प्रवेश की रस्म, मंगल पाठ एवं पूजा विधानों के साथ संपन्न कराई गई। अवसर पर साध्वी विजयलता मसा ने अपने प्रवचन में कहा कि हमें केवल बाह्य आडंबर में नहीं, अपितु संस्कृति और संस्कारों की आत्म साधना में भी आगे आना चाहिए। यह चार मास का समय आत्म-कल्याण का पर्व है। धर्म की साधना, संयम की भावना और स्व-परिवर्तन की शुरुआत इस चातुर्मास से होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गुरुदेव का यह स्वप्न था कि यह भवन आध्यात्मिक जागरण का केंद्र बने। आज मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि यह सपना साकार हो रहा है। अब यह केवल भवन नहीं रहा, यह साधना स्थली है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु प्रवचन में आएँ, वे संपूर्ण मर्यादा में रहें। पुरुषों को मुँह पत्ती एवं महिलाओं को सिर पर पल्लू रखना अनिवार्य रहेगा। यह साधना की गरिमा है। उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि मैं कठोर शब्द कहती हूँ तो वह केवल आप सबके आत्महित के लिए कहती हूँ। यह मार्ग आत्म जागरण का है, यहाँ मोह नहीं, मोक्ष की बात होती है। साध्वी ने रोडजी स्वामी महाराज के समारोह एवं प्रवचन श्रृंखलाओं के आयोजन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि इस चातुर्मास काल में जितना संभव हो, धर्माराधना में सक्रिय भागीदारी करें।
इस अवसर पर अजरामर संप्रदाय की वरिष्ठ साध्वी ने भी विचार रखे। उन्होंने इस चातुर्मास को आत्म अनुशासन, संयम, सेवा एवं साधना का काल बताते हुए समाजजन को शुभकामनाएं दी। समापन मंगल पाठ, आशीर्वचन व गुरू आरती से हुआ। पूरे कार्यक्रम में गहन भक्ति और श्रमण संस्कृति की अनुपम झलक देखने को मिली।
सहयोगियों का सम्मान...
चातुर्मास प्रवेश कार्यक्रम सहयोगी समारोह अध्यक्ष मधुबाला शांतिलाल मेहता, ध्वजारोहण लाभार्थी रेशमदेवी केसरीमल संजयकुमार सीमा बोहरा, स्वागताध्यक्ष लाभार्थी करणसिंह, विजयसिंह, बलवंतसिंह, दलेलसिंह विमल बोल्या, कलश लाभार्थी चांदमल सुशीलादेवी अंजुजी अभयकुमार सांखला, साफा लाभार्थी पुष्पादेवी फतेहलाल बोकड़िया प्रवीण हेमलता बोकड़िया, प्रभावना लाभार्थी जतनदेवी डूंगरसिंह तरुण रंजना ओस्तवाल, छाता लाभार्थी गुलाबदेवी बाबुलाल अशोक अजीत बोकड़िया, सोशल मीडिया लाभार्थी समर्थमल आगुदेवी सिंघवी विनोदकुमार गुणवाला सिंघवी, नवकारशी एवं गौतम प्रसादी के संयुक्त लाभार्थी कस्तुरीदेवी एकलिंगलाल सुंदरलाल भैरूलाल नरेश दिनेश पीयूष लोढ़ा परिवार, मांगुबाई मदनलाल प्रकाश पिंकी हर्ष प्रियंका नाहर लहरीबाई शंकरलाल नाहर परिवार, प्रकाशचन्द्र प्रेमा फूलचन्द शशिकला पुष्करलाल रेखा नाहर परिवार, विज्ञापन सहयोगी मांगीबाई मदन लाल रमेश कुकडा परिवार आदि का सम्मान किया गया।
_202507101314310068.jpg)
इनका रहा योगदान...
समारोह कामयाब बनाने संघ अध्यक्ष मंत्री कोषाध्यक्ष सहित अम्बेश सौभाग्य चेरिटेबल ट्रस्ट महामंत्री सुरेश आंचलिया, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन एल सिंघवी महामंत्री लीला खरवड़ कोषाध्यक्ष लीला सांखला, नवयुवक मंडल अध्यक्ष भगवतीलाल कोठीफोडा, मंत्री महावीर मादरेचा, कोषाध्यक्ष संजय वागरेचा, कन्या मंडल अध्यक्ष रिया सियाल, महामंत्री खुशी पगारिया, कोषाध्यक्ष हिनल बंबोरी, न्याय विधि एवं चुनाव समिति मुख्य चुनाव अधिकारी नवरत्न सोनी, सचेतक हरकलाल लोढ़ा, ज्ञान प्रकाश समिति संयोजक रमेश बोहरा, मानव सेवा योजना संयोजक ओम प्रकाश लोढ़ा, स्वाध्याय समिति संयोजक भंवरलाल वडालमिया, वैय्यावच्च समिति संयोजक हीरालाल रांका, अल्पसंख्यक समिति संयोजक सुभाष वडाला, स्वास्थ्य समिति संयोजक संजय सिंयाल का योगदान रहा।
पूर्व अध्यक्ष किशन परमार के कार्यकाल में गौतम मुनि मसा की प्रेरणा से शुरू हुई योजना के तहत सामाजिक संस्था को डायलिसिस मशीन भेंट की गई। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा महिला स्वावलंबन योजना के तहत मुफ्त में सिलाई मशीनों का वितरण भी किया गया।
_202507101315234487.jpg)
इनकी रही उपस्थिति...
इस अवसर पर मीठालाल सिंघवी चतरलाल लोढ़ा शांतिलाल राठौड़ लक्ष्मीलाल बड़ालमिया प्रकाश कागरेचा किशन मांडोत नरेश लोढा हीरालाल चौहान कृष्णा तलेसरा पुष्कर नाहर बेबी बेन डागलिया ललिता सोनी लाजवंती बडाला अंजना तातेड़ पारस बाफना लोकेश सिंघवी सुरेश सिंघवी महावीर तातेड़ ऊकार लाल बंबोरी लालचंद बंबोरी दिनेश कोठारी सुशीला मांडोत मोहनलाल लोढा सुंदरलाल सांखला अंबालाल मेहता संपत डागलिया सुरेश सोनी दिलीप पगारिया हिम्मत कंठालिया घाटकोपर संघ अध्यक्ष हिम्मत रांका सुरेश रांका श्याम सिंघवी संजय बोहरा रिखबलाल सांखला मांगीलाल लोढा हिम्मत खेरोदिया राजू मेहता मुकेश आंचलिया नवल सिंयाल लक्ष्मीलाल वडालमीया रोशनलाल बोहरा दिलीप पगारीया पुष्कर आचलिया मुकेश सांखला सुरेश चोरडीया विनोद तातेड गणेश वडाला महेन्द्र चंडालिया प्रवीण वडाला भरत साबला अशोक गेलड़ा विपिन तातेड अशोक लोढा लक्ष्मीलाल इटोदिया गणेश चपलोत बाबूलाल चोरड़िया नेमिचंद इटोदिया राजेन्द्र बोहरा मुकेश सांखला महावीर बोहरा कपिल बोहरा रोशन धाकड़ प्रविण इटोदिया रमेश बोहरा मनिष सांखला आदि की मौजूदगी रही।
_202507101315084944.jpg)

Editorial
Next Story
Related News
X
