बॉलीवुड का बुरा हाल; 6 महीने में 26 फिल्में औंधे मुंह गिरीं
हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 2 जुलाई को वर्ल्डवाइड और 4 जुलाई को भारत में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिर्फ एक हफ्ते में 380 मिलियन डॉलर (करीब 3254 करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। भारत में भी इसने पहले हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि उसी समय रिलीज हुईं कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में संघर्ष करती नजर आईं।
बॉलीवुड की 6 महीने की मेहनत पर भारी पड़ी एक हॉलीवुड फिल्म :
2025 के शुरुआती 6 महीनों में बॉलीवुड की 26 बड़ी और छोटी फिल्मों ने कुल मिलाकर 2562 करोड़ रुपये की कमाई की है। इनमें 'छावा', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2', 'सितारे जमीन पर', 'सिकंदर' और 'स्काई फोर्स' जैसी कुछ फिल्में ही 100 करोड़ के क्लब में पहुंच पाईं।
अगर टॉप 8 फिल्मों की कमाई जोड़ें तो यह आंकड़ा 2165 करोड़ तक पहुंचता है और बाकी 18 फिल्मों ने मिलकर सिर्फ 397 करोड़ की कमाई की।

हॉलीवुड का बड़ा कंटेंट और ग्लोबल पहुंच बनी कामयाबी की वजह :
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' की शानदार सफलता का सबसे बड़ा कारण है उसका दमदार कंटेंट और पूरी दुनिया में उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग। फिल्म को 'द क्रिएटर' और 'रोग 1 स्टार वॉर्स' जैसी फिल्मों के डायरेक्टर गेरेथ एडवर्ड्स ने डायरेक्ट किया है। इसमें हॉलीवुड सुपरस्टार स्कारलेट जोहानसन और माहेरशाला अली जैसे दिग्गज कलाकार हैं। फिल्म का बजट ही करीब 1542 करोड़ रुपये है, लेकिन कमाई इससे कहीं ज्यादा हो चुकी है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
बॉलीवुड के लिए सबक :
बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां जैसे साजिद नाडियाडवाला, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल और कई बड़े प्रोडक्शन हाउस मिलकर भी 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' जैसी एक अकेली फिल्म जितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं कर पाए।
यह साफ करता है कि सिर्फ बड़े स्टार्स और भारी बजट से फिल्में हिट नहीं होतीं, बल्कि उन्हें इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचाने और कंटेंट को मजबूत बनाने की भी जरूरत है। हॉलीवुड इस मामले में दशकों से आगे है, जबकि बॉलीवुड अभी भी ग्लोबल लेवल पर संघर्ष कर रहा है। बॉलीवुड के लिए यह वक्त है कि वह अपनी रणनीति पर फिर से विचार करे और कंटेंट के साथ-साथ मार्केटिंग व डिस्ट्रीब्यूशन पर भी फोकस करे, ताकि भारतीय फिल्में भी वर्ल्डवाइड मार्केट में टिक सकें।
Editorial

Editorial

Next Story