✕
CRIS के 40वें स्थापना दिवस पर RailOne ऐप लॉन्च..
By EditorialPublished on
भारतीय रेलवे की डिजिटल दुनिया में एक बड़ा कदम! रेल मंत्री ने CRIS के 40वें स्थापना दिवस पर 'RailOne' ऐप का शुभारंभ किया है। यह ऐप यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में पेश किया गया है, जहां टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन जानकारी, यात्रा योजना, खाने की बुकिंग और फ्रेट सेवाएं तक सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध होगा। RailOne ऐप का मकसद यात्रियों को आसान, सुरक्षित और एकीकृत रेल सेवा अनुभव देना है।

x

भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुविधा और डिजिटल एकीकरण को नया आयाम देते हुए रेल मंत्री द्वारा RailOne ऐप का शुभारंभ किया गया है। यह ऐलान CRIS (Centre for Railway Information Systems) के 40वें स्थापना दिवस समारोह में हुआ। RailOne ऐप को यात्रियों के लिए एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में पेश किया गया है, जो रेलवे की लगभग सभी आवश्यक सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।
Android और iOS दोनों पर उपलब्ध :
RailOne ऐप को Android Play Store और iOS App Store दोनों पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसका यूज़र इंटरफ़ेस अत्यंत सरल, सहज और आधुनिक रखा गया है ताकि हर वर्ग का उपयोगकर्ता बिना किसी परेशानी के इसका इस्तेमाल कर सके।
क्या-क्या मिलेगा RailOne ऐप में ?
RailOne ऐप के माध्यम से यात्री अब एक ही जगह पर कई सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे:
- टिकटिंग सेवाएं: आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग
- PNR स्टेटस और ट्रेन पूछताछ
- यात्रा योजना और ट्रेन में भोजन बुकिंग
- रेल मदद सेवाएं: शिकायत और सहायता
- माल परिवहन (फ्रेट) पूछताछ की सुविधा भी उपलब्ध
सिंगल साइन-ऑन की सुविधा :
RailOne की एक बड़ी विशेषता है इसका Single Sign-On (SSO) फीचर। अब यूज़र्स को IRCTC, UTSonMobile या RailConnect जैसे अलग-अलग ऐप्स और पासवर्ड याद रखने की ज़रूरत नहीं है। एक ही यूज़र आईडी से सभी सेवाएं एक ही ऐप पर एक्सेस की जा सकती हैं।
आर-वॉलेट और स्मार्ट लॉगिन सिस्टम :
RailOne ऐप में Railway e-Wallet (R-Wallet) की सुविधा भी जोड़ी गई है। यूज़र mPIN या बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी) से भी लॉगिन कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा और सहजता दोनों बनी रहती है।
रजिस्ट्रेशन और गेस्ट लॉगिन भी आसान :
नए यूज़र्स के लिए रजिस्ट्रेशन बेहद आसान रखा गया है सिर्फ कुछ बेसिक जानकारियों से प्रोसेस पूरा किया जा सकता है। वहीं जो लोग सिर्फ पूछताछ के लिए ऐप का उपयोग करना चाहते हैं, वे गेस्ट लॉगिन के ज़रिए सिर्फ मोबाइल नंबर और OTP डालकर भी एक्सेस ले सकते हैं।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
एक ऐप, कई समाधान :
RailOne ऐप भारतीय रेलवे के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह यात्रियों को न केवल सुविधा देगा, बल्कि रेल सेवा को तेज, पारदर्शी और अधिक यूज़र-फ्रेंडली भी बनाएगा। यह ऐप भारतीय रेलवे को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, यात्रियों के अनुभव को पूरी तरह बदलने की दिशा में अग्रसर है।

Editorial
Next Story
Related News
X
