✕
13 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद 13 साल से फरार 34 वर्षीय आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की एक टीम ने 2012 के एक हत्या मामले में गोविंद कुमार जगतनारायण चौधरी को नई दिल्ली के नया बाजार से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गोविंद कुमार भायंदर के रहने वाले सुरेशकुमार सूर्यनारायण चौधरी (35) की हत्या के मामले में आरोपी था। साल 2012 में 28 मई की देर रात गोविंद ने अपने करीबी रिश्तेदार सुरेश कुमार का गला घोंट दिया, उसके मुंह को टेप से बंद कर दिया और उस पर वार क
_202507011030549491.jpg)
x
_202507011030549491.jpg)
मुंबई। पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद 13 साल से फरार 34 वर्षीय आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की एक टीम ने 2012 के एक हत्या मामले में गोविंद कुमार जगतनारायण चौधरी को नई दिल्ली के नया बाजार से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि गोविंद कुमार भायंदर के रहने वाले सुरेशकुमार सूर्यनारायण चौधरी (35) की हत्या के मामले में आरोपी था। साल 2012 में 28 मई की देर रात गोविंद ने अपने करीबी रिश्तेदार सुरेश कुमार का गला घोंट दिया, उसके मुंह को टेप से बंद कर दिया और उस पर वार किया था। पुलिस ने कहा कि गोविंद कुमार ने चाकू एवं अन्य धारदार हथियार से सुरेश कुमार के चेहरे, छाती, पेट, हाथों आदि पर वार किया। आरोपी हत्या करने के बाद फरार हो गया और 13 साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमारी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी समेत कई मोर्चों पर काम किया, जिससे अंततः हमें आरोपी की पहचान गोविंद कुमार जगतनारायण चौधरी के रूप में करने में मदद मिली।’ उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
