✕
मुनीर ने उगला ज़हर; कश्मीर में आतंक को बताया 'लिगिटिमेट'
By EditorialPublished on
पाकिस्तान की नापाक साजिश एक बार फिर बेनकाब! सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ ज़हर उगलते हुए, जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकवाद को ‘वैध संघर्ष’ करार दिया है। उनके इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान अब भी आतंक के एजेंडे से पीछे हटने को तैयार नहीं। भारत को दी गई खुली धमकी ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

x
पाकिस्तान की नापाक सोच एक बार फिर सामने आ गई है। सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ एक और भड़काऊ बयान देते हुए जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों को ‘वैध संघर्ष’ करार दिया है। कराची में नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड के दौरान मुनीर ने न सिर्फ भारत को धमकाया, बल्कि कश्मीर में आतंक को खुलेआम समर्थन देने का ऐलान भी किया।
मुनीर ने अपने भाषण में कहा, “भारत जिसे आतंकवाद कहता है, वह दरअसल वैध संघर्ष है। पाकिस्तान हमेशा कश्मीरियों के साथ खड़ा रहेगा।” यह बयान उस समय आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ा हुआ है, खासकर हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद।
पहलगाम हमला और भारत की जवाबी कार्रवाई :
कुछ सप्ताह पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इस बर्बर हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों का हाथ बताया गया। भारत ने इसका करारा जवाब ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिया, जिसमें सौ से अधिक आतंकियों को ढेर कर दिया गया और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया।
मुनीर की पुरानी बयानबाज़ी :
यह पहली बार नहीं है जब पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। इससे पहले भी वह बालाकोट एयरस्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तान की “सफल प्रतिक्रिया” का दावा कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा है, “अगर भारत भविष्य में हमला करता है तो पाकिस्तान भी चुप नहीं बैठेगा। हमने पहले भी जवाब दिया है और आगे भी देंगे।”
भारत-पाक तनाव की नई लकीर :
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फिर एक बार सीमा पर तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
रिपोर्ट्स की मानें तो भारत की नौसेना भी हाई अलर्ट पर थी और कई अहम टारगेट्स सेट किए गए थे, लेकिन आखिरी समय में कार्रवाई का आदेश नहीं दिया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी, लेकिन आसिम मुनीर का ताजा बयान इस शांति को फिर से खतरे में डाल सकता है।
भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार :
हालांकि भारत सरकार ने अभी तक मुनीर के इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन रणनीतिक जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान का यह रवैया क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। कश्मीर को लेकर पाकिस्तान की यह दोहरी नीति — एक तरफ शांति की बात और दूसरी तरफ आतंक का समर्थन लंबे समय से उसकी वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचा रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
