✕
निलेश राणे नें नितेश को दी सख्त हिदायत
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र में भले ही महायुति गठबंधन की सरकार है, लेकिन गठबंधन में शामिल तीनों दलों के बीच लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। यही वजह है कि महायुति में अंदरूनी कलह की खबरें बार-बार सामने आती रहती हैं। महाराष्ट्र में कई मुद्दों पर अपने विवादित बयानों के कारण बीजेपी के मंत्री नितेश राणे विवादों में घिरे रहते हैं।
_202506091036410765.jpg)
x
_202506091036410765.jpg)
मुंबई। महाराष्ट्र में भले ही महायुति गठबंधन की सरकार है, लेकिन गठबंधन में शामिल तीनों दलों के बीच लगातार खींचतान देखने को मिल रही है। यही वजह है कि महायुति में अंदरूनी कलह की खबरें बार-बार सामने आती रहती हैं। महाराष्ट्र में कई मुद्दों पर अपने विवादित बयानों के कारण बीजेपी के मंत्री नितेश राणे विवादों में घिरे रहते हैं। अब शिंदे गुट के विधायक ने उनके बयानों पर उन्हें चेतावनी दी है। स्थानीय निकाय चुनाव नजदीक है। ऐसे में पार्टी का एक-एक कदम महायुति गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। तो वहीं एक भी चूक विपक्ष को आक्रामक होने का मौका दे सकता है। ऐसी स्थिति में शिंदे गुट के विधायक निलेश राणे ने भाजपा के विधायक नितेश राणे को सोच समझकर बोलने की हिदायत दी है। दोनों सगे भाई है। इसके बावजूद नितेश राणे भाजपा में है और निलेश राणे शिंदे गुट में है। निलेश राणे पहले भाजपा में ही थे, लेकिन बाद में उन्होंने शिवसेना का हाथ थाम लिया था।
हाल ही में नितेश राणे के एक ऐसे ही विवादित बयान पर निलेश राणे भड़क गए थे। निलेश राणे ने अपने एक्स अकाउंट पर नितेश राणे को बड़ी सलाह दी थी। निलेश राणे ने अपने अकाउंट पर लिखा, “नितेश को संभलकर बोलना चाहिए। जब हम मिले थे तो मैंने कुछ नहीं कहा था, लेकिन हमें हर चीज के प्रति जागरूक होकर बोलना चाहिए। बैठक में बोलना आसान है, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि आपके भाषण से वास्तव में किसे लाभ हो रहा है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम एक महागठबंधन में हैं।”
Next Story
Related News
X

