mumbai
मुंबई। शासनश्री साध्वी विद्यावती द्वितीय एवं साध्वी वृंद के सान्निध्य में अणुव्रत समिति मुंबई के काव्यधारा बैनर का अनावरण किया गया। मुंबई समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, मंत्री राजेश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चाँदरतन दुग्गड, कार्यक्रम संयोजक दिनेश धाकड़, सहसंयोजक नितेश धाकड़, सुरेश बाफना, अर्हम फाउंडेशन के अध्यक्ष प्यारचंद मेहता, दलपत बाबेल, सभा अध्यक्ष गणेश कोठारी, ज्ञान भंडारी, अशोक चौधरी, वसंत कुमठ, हेमलता, पुष्पा सोलंकी की उपस्थिति रही।
इसके पूर्व समिति की बैठक चेंबूर में हुई। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि 30 जून को चेंबूर के फाइन आर्ट में 'अणुव्रत की डोर, देश बने सिरमौर" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रथम चरण में सांस्कृतिक और द्वितीय चरण में काव्य धारा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मीडिया प्रभारी महावीर बडाला, निवर्तमान अध्यक्ष कंचन सोनी, पूर्व अध्यक्ष गणपत डागलिया, मंत्री राजेश चौधरी, संयोजक दिनेश धाकड़, रमेश धोका, देवेंद्र जैन, सुशील हिरण, रमेश सोनी, मनोहर कच्छारा, जसराज छाजेड़, रतन कच्छारा, विमला हिरण उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story