mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ जलगांव एयरपोर्ट पर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसकी शायद उन्होंने भी कभी कल्पना नहीं भी नहीं की होगी। दरअसल एक दौरे के वक्त एकनाथ शिंदे के विमान के पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया। पायलट ने अपने उड़ान घंटों का हवाला दिया और कहा कि वह उड़ान नहीं भर सकता। करीब 45 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला और फिर एकनाथ शिंदे ने खुद जाकर पायलट को मनाया, जिसके बाद वह उड़ान भरने को तैयार हुआ। स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, शुक्रवार को एकनाथ शिंदे मुक्ताईनगर के दौरे पर थे। दौरे के बाद जब वह वापस मुंबई जाने के लिए जलगांव एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनके विमान के पायलट ने उड़ान भरने से मना कर दिया। ये देखकर वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। पायलट ने कहा कि वह लगातार 12 घंटे से उड़ान भर रहा है। मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि पायलट ने स्वास्थ्य कारणों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हमने उनकी एयरलाइन से बात की, इसके बाद एयरलाइन ने पायलट को उनकी भाषा में समझाया।
Editorial

Editorial

Next Story