वंदे गंगा जल संरक्षण

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान समिति के जिला संयोजक एवं पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट ने शुक्रवार को आकोला क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जल संरक्षण को लेकर उनके प्रयासों की सराहना की।

पूर्व विधायक जाट ने अंबेडकर पार्क, बावड़ी और बेडच नदी का निरीक्षण कर जल स्रोतों की साफ-सफाई और नदी किनारों पर पौधारोपण के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों के साथ बैठक लेकर क्षेत्र का फीडबैक भी लिया और जनभागीदारी को जरूरी बताया।

यह दौरा विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के अवसर पर चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित किया गया। जाट ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को एक जन आंदोलन का रूप देना है।

उन्होंने बताया कि 'जल स्वावलंबन पखवाड़ा' की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें नदी, तालाब, बावड़ी जैसे जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आमजन से अधिकतम सहभागिता की अपील की और कहा –

"जल ही जीवन है, जहाँ जल – वहाँ कल! चलो मिलकर करें पहल।"

इस मौके पर अंबेडकर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाईमाल्यार्पण भी किया गया।
बेडच नदी की सफाई के दौरान उन्होंने नदी किनारों पर पौधारोपण के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे कार्यों से ही जल स्रोतों का दीर्घकालिक संरक्षण संभव है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष शंकर साहू, वाइस चेयरमैन भेरूलाल जाट, पूर्व प्रधान पुष्पा कुवर भाटी, प्रताप सिंह भाटी, सत्येंद्र गौड़, अखाड़ा नृसिंह मंदिर के महंत बजरंग दास सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Editorial

Editorial

Next Story