मस्क ने EV टैक्स क्रेडिट खत्म पर जताई नाराज़गी, क्यों बढ़ा गुस्सा?
अमेरिका में एलन मस्क और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टकराव अब खुलकर सामने आ गया है। वजह बनी है इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) टैक्स क्रेडिट में कटौती का प्रस्ताव, जिससे टेस्ला और मस्क को अरबों डॉलर के नुकसान की आशंका है। ट्रंप के “बिग ब्यूटीफुल बिल” ने जहां एक ओर टैक्स छूटों का रास्ता खोलने का वादा किया है, वहीं ईवी सब्सिडी को खत्म करने की भी बात कही गई है। यही प्रस्ताव मस्क को रास नहीं आ रहा।
क्यों भड़के मस्क ?
एलन मस्क का कहना है कि ट्रंप की नीतियों से अमेरिका का कर्ज अगले दस वर्षों में 2.4 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ सकता है। ट्रंप के बिल में विदेश में पैसे भेजने पर 3.5% का रेमिटेंस टैक्स प्रस्तावित है और ईवी टैक्स क्रेडिट को खत्म करने की योजना है। फिलहाल, अमेरिका में नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 7,500 डॉलर और पुराने (2010 के बाद खरीदे गए) EVs पर 4,000 डॉलर तक का टैक्स क्रेडिट दिया जाता है, जिससे ग्राहकों के साथ-साथ टेस्ला जैसी कंपनियों को भी लाभ होता है।
ट्रंप का पलटवार :
ट्रंप ने मस्क के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “हमारे बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका एलन की सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म करना है। मुझे हैरानी होती है कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया।”
मस्क को कितना फायदा मिला ?
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क और उनकी कंपनियों (टेस्ला व स्पेसएक्स) को बीते दो दशकों में सरकार की ओर से सब्सिडी, लोन, टैक्स क्रेडिट और कॉन्ट्रैक्ट्स के रूप में कुल 38 बिलियन डॉलर का लाभ मिला है। खास बात यह है कि इस रकम का लगभग दो-तिहाई हिस्सा सिर्फ पिछले पांच सालों में ही अलॉट किया गया है।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
साल 2024 में ही मस्क की कंपनियों को 6.3 बिलियन डॉलर मिले, जिसमें टेस्ला को 1 बिलियन डॉलर से अधिक और स्पेसएक्स को करीब 4 बिलियन डॉलर का सरकारी सपोर्ट मिला। जाहिर है, EV टैक्स क्रेडिट या सरकारी फंड में कटौती मस्क के मुनाफे पर सीधा असर डालेगी। मस्क-ट्रंप के बीच ये खींचतान आने वाले अमेरिकी चुनावों और EV इंडस्ट्री के भविष्य पर बड़ा असर डाल सकती है। जहां ट्रंप अपने ‘बजट फ्रेंडली’ प्लान को लेकर आक्रामक हैं, वहीं मस्क अपनी कंपनियों के हितों की रक्षा के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं।
Editorial

Editorial

Next Story