तेजस्वी यादव के काफिले पर हमला: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, 3 सुरक्षाकर्मी घायल।
"जान जोखिम में डालकर करूंगा काम" - तेजस्वी यादव ने सुनाया हादसे की कहानी।

tejaswi yadav
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच पर गरौल के पास उनके काफिले को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
हादसे की जानकारी देते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि...
वे मधेपुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान पर वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव के साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
तेजस्वी यादव ने घायलों का हालचाल जाना और...
उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और उनकी देखभाल की। तेजस्वी ने बताया कि हादसा उनके बिल्कुल करीब, लगभग 5 फीट की दूरी पर हुआ। उन्होंने तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद सराय थाना पुलिस ने आगे टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।
वैशाली के सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि...
नेता प्रतिपक्ष कहीं से आ रहे थे, उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी में सड़क दुर्घटना हुई है। एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि तेजस्वी यादव खुद अस्पताल आए थे और सभी घायलों का इलाज चल रहा है। अगर यहां ठीक रहा तो ठीक है, नहीं तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा में लापरवाही और किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया...
उन्होंने कहा कि दुर्घटना होती रहती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, जो हादसा हुआ है उसमें जो लापरवाह लोग हैं उन पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। इस देश में सबसे ज्यादा लोग एक्सीडेंट से ही मरते हैं।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है...
इस हादसे के बाद तेजस्वी यादव ने घायलों के इलाज का खर्च उठाने की बात कही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Editorial

Editorial

Next Story