✕
चुनाव नतीजे पर राहुल गांधी का वार; BJP का तीखा पलटवार
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए बीजेपी पर मैच-फिक्सिंग का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल ने दावा किया कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (MVA) की हार कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की गई। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे ‘हार का बहाना’ करार दिया है।

x

महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त भूचाल आ गया जब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2024 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर “मैच फिक्सिंग” का गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखे एक लेख में दावा किया कि बीजेपी ने एक साज़िश के तहत लोकतंत्र को कमजोर किया और महा विकास अघाड़ी (MVA) की हार सुनियोजित तरीके से करवाई गई।
राहुल गांधी का दावा: 5 स्टेप में हुआ लोकतंत्र पर हमला :
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने महाराष्ट्र में चुनाव को प्रभावित करने के लिए पांच-चरणीय योजना पर काम किया:
- चुनाव आयोग की चयन प्रक्रिया में हेरफेर – चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली समिति में बदलाव किया गया।
- वोटर लिस्ट में फर्जी नाम जोड़े गए – नकली वोटरों के नाम सूची में डाले गए।
- मतदान प्रतिशत में कृत्रिम बढ़ोतरी – वोटिंग आंकड़ों में हेरफेर किया गया।
- चुनिंदा सीटों पर फर्जी वोटिंग – जहां बीजेपी को जीत चाहिए थी वहां गड़बड़ी की गई।
- सबूतों को छुपाया गया – चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अहम सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए।
राहुल गांधी के अनुसार, बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन ने कुल 288 में से 235 सीटों पर कब्जा किया। अकेले बीजेपी ने 132 सीटें जीतकर महाराष्ट्र में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
वोटर लिस्ट पर भी उठाए सवाल :
राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या में संदेहास्पद रूप से तेज़ वृद्धि हुई है। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए बताया कि 2019 में वोटर संख्या 8.98 करोड़ थी, जो 2024 के लोकसभा चुनाव तक 9.29 करोड़ हुई और सिर्फ 5 महीनों में यह आंकड़ा 9.70 करोड़ पहुंच गया। राहुल ने इस अचानक हुई बढ़ोतरी को "फर्जीवाड़ा" करार दिया।
चुनाव आयोग और बीजेपी का जवाब :
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सफाई दी कि मतदाता सूची में वृद्धि युवा वोटरों के जुड़ने और व्यापक जागरूकता अभियान का नतीजा है। वहीं, बीजेपी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा, “राहुल गांधी बार-बार देश के संवैधानिक संस्थानों पर सवाल उठाकर लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। जब चुनाव कांग्रेस जीतती है तो वह प्रक्रिया पर सवाल नहीं उठाते, लेकिन हार मिलते ही वो संस्थानों को दोष देते हैं।”
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
राहुल गांधी के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। जहां विपक्ष इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष इसे निराधार और हार की हताशा का परिणाम बता रहा है। आने वाले दिनों में यह मामला और राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

Editorial
Next Story
Related News
X
