✕
कपिल शर्मा की फीस सुन उड़ जाएंगे होश! जानिए विस्तार से
By EditorialPublished on
दर्शकों को गुदगुदाने और हंसी के फव्वारे छोड़ने वाला शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से स्ट्रीम होगा और इस बार भी कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ फुल कॉमेडी डोज देने के लिए पूर

x
दर्शकों को गुदगुदाने और हंसी के फव्वारे छोड़ने वाला शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 से स्ट्रीम होगा और इस बार भी कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ फुल कॉमेडी डोज देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस शो के प्रति एपिसोड चार्ज किए जाने वाली फीस को लेकर भी काफी चर्चा है, क्योंकि इस बार स्टारकास्ट की कमाई सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
कपिल शर्मा सबसे महंगे कलाकार :
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा इस शो के सबसे हाईएस्ट पेड स्टार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर एपिसोड के लिए 5 करोड़ रुपये वसूल रहे हैं। ये आंकड़ा उन्हें देश के सबसे महंगे टीवी एंटरटेनर में से एक बना देता है।
सुनील ग्रोवर की दमदार वापसी :
एक लंबे गैप के बाद सुनील ग्रोवर भी इस शो में लौटे हैं और उनके किरदार को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। सुनील ग्रोवर 25 लाख रुपये प्रति एपिसोड ले रहे हैं। कपिल और सुनील की जोड़ी एक बार फिर स्टेज पर साथ नजर आएगी, जिसे देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
बाकी स्टार्स की फीस :
- अर्चना पूरन सिंह: 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड
- कृष्णा अभिषेक: 10 लाख रुपये प्रति एपिसोड
- कीकू शारदा: 7 लाख रुपये प्रति एपिसोड
- राजीव ठाकुर: 6 लाख रुपये प्रति एपिसोड
शो में होगा नया ट्विस्ट :
कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस बार का सीजन पहले से बड़ा और बेहतर होगा। उन्होंने कहा, “हर बार की तरह इस बार भी हमारे मेहमान खास होंगे, लेकिन इस बार कुछ एक्स्ट्रा स्पेशल सरप्राइज दर्शकों के लिए होगा।”
पहले एपिसोड में कौन होंगे मेहमान ?
पहला एपिसोड फिल्म मेट्रो… इन डिनो की स्टारकास्ट के साथ शूट किया गया है। इसके बाद क्रिकेटर्स गौतम गंभीर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल शो में नजर आएंगे।
अभी प्रातःकाल Telegram चैनल को Subscribe करें और बनें ₹25,000 के लकी विनर!
सिद्धू की संभावित वापसी :
खबरें हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू भी एक एपिसोड के लिए शो में वापसी कर सकते हैं। अर्चना पूरन सिंह फिलहाल स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं, ऐसे में उनके अस्थायी रूप से अनुपस्थित रहने पर सिद्धू की एंट्री की संभावना जताई जा रही है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सिर्फ एक कॉमेडी शो नहीं, बल्कि अब एक ब्रांड बन चुका है। इसकी स्टारकास्ट, राइटिंग, और टाईमिंग ने इसे भारत का सबसे पसंदीदा वीकेंड शो बना दिया है। तीसरे सीजन की वापसी से एक बार फिर OTT पर हंसी का धमाका होने जा रहा है। तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 21 जून से फिर लौट रही है कॉमेडी की सबसे बड़ी फैमिली — ढेर सारे मज़ाक, तगड़ी मस्ती और मोटी फीस के साथ!

Editorial
Next Story
Related News
X
